खुद की जान देकर दो दोस्तों को बचा लिया: अब तीसरे दिन क्यों चल रहा नदी में रेस्क्यू; किसका शव मिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जमतरा स्थित नर्मदा नदी में शुक्रवार को नहाते समय दो युवकों को बचाने में एक तीसरा युवक डूब गया। लगातार तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें जॉनी इक्का (22) का शव जलहरी घाट से मिला। एडविन जार्ज विंज (22) की तलाश अब भी जारी है।
पांच दोस्त नर्मदा तट पर घूमने पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पांच दोस्त हॉस्टल से निकलकर जमतरा नर्मदा तट पर घूमने पहुंचे थे। नहाने के दौरान अंबिकापुर निवासी जॉनी और अनूपपुर निवासी एडविन नदी में डूब गए। जॉनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
एडविन ने दो दोस्तों को बचाया
शुक्रवार शाम करीब पौने चार बजे जॉनी, एडविन, आकाश, नितिन और विल्सन नदी किनारे पहुंचे। नहाते समय जॉनी अचानक गहरे पानी में बहने लगा। यह देखकर एडविन ने नदी में कूदकर नितिन और आकाश को सुरक्षित किनारे तक खींच लिया।
फिर से नदी में छलांग लगाई
इसके बाद एडविन ने जॉनी को बचाने के लिए फिर से नदी में छलांग लगाई। जॉनी बहते हुए काफी दूर निकल गया था और तेज धार में एडविन भी डूब गया। देखते ही देखते दोनों दोस्तों की नजरों से ओझल हो गए।
लगातार तीन दिन चला सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना पुलिस चौकी को दी गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण पहले दिन ऑपरेशन रोकना पड़ा। शनिवार और रविवार को भी दोनों की तलाश की गई। सोमवार को फिर से जॉनी और एडविन की तलाश जारी रही, जिसमें जॉनी का शव जलहरी घाट से बरामद हुआ।
एडविन इंदौर से मिलने आया था
बताया गया है कि जॉनी सेंट अलायसियस इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है और जबलपुर के छात्रावास में रहता है। एडविन इंदौर में पढ़ाई करता है और कुछ दिन पहले जॉनी से मिलने जबलपुर आया था। एसडीआरएफ अब एडविन को ढूंढने के लिए खोज अभियान जारी रखे हुए है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!