बारिश और बाढ़ का कहर: मकान ढहने से एक परिवार के 6 लोगों की मौत; गंगा वॉर्निंग लेवल के पार, बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई प्रमुख सड़कों पर भूस्खलन हुआ है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल से ऊपर बह रही है।
कई गांव बाढ़ की चपेट में
उत्तर प्रदेश में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि प्रतापगढ़ में बारिश के कारण करीब 100 साल पुराना मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। असम में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 95 हो गया
पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में बाढ़ और बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 95 हो गया है। राज्य में 1.6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।
ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर वॉर्निंग लेवल के ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी के घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी है। चमोली जिले में हेलंग के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है। सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
5 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद
भारी बारिश के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
कई वाहन चपेट में आए
रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा के पास पहाड़ से मलबा और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया। इसकी चपेट में कई वाहन आने की जानकारी है। गाड़ियां कीचड़ और चट्टानों के मलबे में दब गईं।
फर्रुखाबाद के 33 गांवों में घुसा गंगा का पानी
उत्तर प्रदेश में भी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से हालात बिगड़ रहे हैं। फर्रुखाबाद के 33 गांवों में गंगा का पानी घुस गया है। बाढ़ का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा है और करीब 40 सरकारी स्कूलों में पानी भर गया है। बलिया में सरयू नदी का कटाव जारी है। पिछले एक सप्ताह में 27 मकान नदी में समा चुके हैं।
प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान गिरा, 6 की मौत
प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हुआ। करीब 100 साल पुराना मकान अचानक ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। लगातार बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकानों को लेकर खतरा बढ़ गया है।
असम में बाढ़ से 14 जिलों में हाई अलर्ट
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत हुई है। इसके बाद मौजूदा मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या 95 तक पहुंच गई है। धानसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
इसके चलते 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 1.6 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चला रहा है।
संबंधित समाचार

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!