खबर
Top News

गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में मिली दूषित सामग्री, सील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 4:48 pm
शेयर करें:
गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में मिली दूषित सामग्री, सील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में सोमवार को दूषित आइसक्रीम खाकर 150 बच्चों के बीमार होने की घटना के बाद प्रशासन की स्कूलों पर टेढ़ी नजरें हो गई हैं। कल खाद्य व अन्य विभागों के दल ने विभिन्न स्कूलों पर कार्रवाई की और किचन सील कर दिए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि स्कूलों पर ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कल दल खंडवा रोड स्थित गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल पहुंचा, जहां खाद्य इकाई का लाइसेंस नहीं मिला। कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की थी, जो नष्ट की गई। यह भी पाया कि यहां खाद्य पदार्थ बनाने के लिए टैंकर के पानी का उपयोग किया जा रहा था, जबकि पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। आरओ टैंक में गंदगी थी। इसके बाद किचन को सील कर दिया गया।

कई स्कूलों से लिए नमूने... दल ने इसी रोड पर न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में भी जांच की तो पाया कि खाद्य सामग्री एक्सपायरी डेट की है। पुरानी एवं नई सामग्री एकसाथ रखी थी यानी पुरानी को मिलाकर बच्चों को दिया जा रहा था। यहां से सब्जी, सौंफ, नमकीन एवं कुकीज के 4 नमूने लिए।

अग्रसेन विद्यालय के किचन में भी दूषित होने की आशंका में चावल, राजमा, आटा एवं बेसन के 4 नमूने लिए गए। राऊ स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में जांच के बाद पनीर, चावल, गुड़, बेसन, चवला एवं काबुली चना के 6 नमूने लिए गए।

निपानिया स्थित एडवांस एकेडमी में परिसर में पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड एवं खाद्य हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस संबंधी व्यवस्था में सुधार करने को कहा गया। यहां से मावा, तुअर दाल, चावल, बेसन, आटा, रोटी, आलू-मटर सब्जी, खिचड़ी, कढ़ी, स्प्राउट्स एवं मिर्च पाउडर के 11 नमूने लिए।

एक्रोपोलिस कॉलेज में मिलीं साफ-सफाई संबंधी गंभीर कमियां... बायपास स्थित एक्रोपोलिस कॉलेज में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं। खाद्य पदार्थों का रखरखाव एवं भंडारण भी मानकों के अनुरूप नहीं था।

स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण एवं कर्मचारियों को साफ-स्वच्छ रहने की हिदायत के बाद धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दही, पनीर एवं बेसन के कुल 6 नमूने जांच हेतु लिए। यहां भी किचन सील किया गया।

खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया खाद्य नमूने परीक्षण के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हंै। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
Top News

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

12 minutes ago
प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं
Top News

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

13 minutes ago
म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा
Top News

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

25 minutes ago
शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा
Top News

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

33 minutes ago
नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा
Top News

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

42 minutes ago
दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत
Top News

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

about 1 hour ago
दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 19 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 19 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 19 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 19 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 19 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 19 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 19 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 19 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 19 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 20 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 20 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 20 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 20 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!