समाजसेवा के चोले में फायरिंगबाज माफिया: सोशल मीडिया पर हिस्ट्रीशीटर की दबंगई का नंगा नाच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
नीमच का तथाकथित समाजसेवी और शराब माफिया अशोक अरोरा एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैले एक ताजा वीडियो ने अरोरा के ‘सभ्य’ मुखौटे को उतारकर फेंक दिया है।
इस वीडियो में यह शराब कारोबारी किसी सार्वजनिक मर्यादा की परवाह किए बिना एक पार्टी के दौरान सरेआम हाथ में बंदूक लहराते हुए हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है।
यह वीडियो उस कानून व्यवस्था के मुंह पर करारा तमाचा है, जिसकी नाक के नीचे एक हिस्ट्रीशीटर अपनी दबंगई का नंगा नाच कर रहा है।
हैरत की बात यह है कि सरेराह हथियार चमकाने और दहशत फैलाने के इस खुले प्रमाण के बावजूद पुलिस प्रशासन के हाथ अब तक खाली हैं। चर्चा है कि रसूख और पैसे के दम पर इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
यही कारण है कि अब तक इस गुंडागर्दी पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सवाल यह उठता है कि क्या नीमच पुलिस माफिया के इस खौफनाक प्रदर्शन के सामने सरेंडर कर चुकी है?
जिस बंदूक से गोलियां बरसाकर अशोक अरोरा अपनी रईसी का प्रदर्शन कर रहा है, वह समाजसेवा नहीं, बल्कि सीधे तौर पर आम जनता को डराने और अपनी ताकत दिखाने का एक घिनौना प्रयास है।
यह वीडियो कब का है और फायरिंग का असली मकसद क्या था, यह पुलिस के लिए जांच का विषय होना चाहिए था, लेकिन खाकी की चुप्पी ने कई गहरे संदेहों को जन्म दे दिया है।
खुद को जनसेवक बताने वाला यह शख्स असल में बंदूकों की गूंज के पीछे अपने अवैध साम्राज्य की धौंस जमा रहा है। जनता अब जवाब मांग रही है कि क्या एक रसूखदार माफिया के लिए कानून के कायदे अलग हैं?
अगर जल्द ही इस ‘हथियारबंद नशे’ पर नकेल नहीं कसी गई, तो यह अराजकता पूरे शहर की शांति को लील जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!