गुजरात एटीएस का पांच राज्यों में संयुक्त अभियान: प्रतिबंधित आतंकी संगठन के संपर्क में होने का दावा; नए लोगों को जोड़ने का किया प्रयास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि युवक प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक कथित मॉड्यूल का सदस्य है। गुजरात और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ चलाए गए अभियान में कुल आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) सहित विभिन्न धाराओं के तहत की जा रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18) के रूप में हुई है। गुजरात एटीएस की टीम गुरुवार रात देवास के नाहर दरवाजा क्षेत्र स्थित गफूर बस्ती पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में युवक के परिजनों से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार गुजरात एटीएस को सौंप दिया गया।
देवास एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि
देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गुजरात एटीएस एक संदिग्ध की तलाश में देवास आई थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को गुजरात एटीएस के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच गुजरात एटीएस कर रही है।
पांच राज्यों में एक साथ कार्रवाई
गुजरात एटीएस के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर गुजरात में उसका नेटवर्क खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके बाद तकनीकी और मानव खुफिया सूचनाओं के आधार पर गुजरात के बनासकांठा, मेहसाणा, पाटन, नवसारी तथा मध्य प्रदेश के देवास सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने "दारुल इस्लाम गुजरात जैश-ए-मोहम्मद" नाम से एक संगठन बनाकर नए लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।
पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से संपर्क का आरोप
एटीएस का दावा है कि जांच के दौरान आरोपियों के पाकिस्तान स्थित कथित हैंडलर्स अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार मॉड्यूल को लगभग तीन लाख रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई थी, जिससे एक पुरानी कार खरीदी गई। आरोप यह भी है कि संगठन के साहित्य का गुजराती भाषा में अनुवाद कर कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की कोशिश की जा रही थी।
मोबाइल और दस्तावेज बरामद होने का दावा
जांच एजेंसी के अनुसार छापेमारी के दौरान एक आरोपी के मोबाइल फोन से 254 कथित जिहादी दस्तावेज, ऑडियो-वीडियो फाइलें, तस्वीरें तथा जैश-ए-मोहम्मद का झंडा बरामद किया गया। इसके अलावा मसूद अजहर से संबंधित पुस्तकें, उर्दू में लिखे पत्र और गुजराती भाषा में अनूदित कथित जिहादी साहित्य मिलने का भी दावा किया गया है।
इन बरामद सामग्रियों के आधार पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!