नगर निगम मुख्यालय में बंद बोरवेल से अब किया जाएगा भूजल संवर्धन: आयुक्त क्षितिज सिंघल का निर्णय; शहर के अनुपयोगी बोरवेल को जल पुनर्भरण केंद्र बनाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम मुख्यालय अब जल संरक्षण के नए प्रयोग का केंद्र बनने जा रहा है। निगम मुख्यालय परिसर में लंबे समय से बंद पड़े बोरवेलों को अब वर्षा जल संग्रहण प्रणाली से जोड़ा जा रहा है।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कल परिसर का निरीक्षण कर इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मानसून से पूर्व सभी पुरानी संरचनाओं की साफ-सफाई और तकनीकी रखरखाव हो- निगम मुख्यालय में पहले से एक बड़ा हॉर्वेस्टिंग सिस्टम कार्यरत है। इसके अलावा एक नए सिस्टम का निर्माण कार्य जारी है और तीन रिचार्ज पिट पहले से मौजूद हैं।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी पुरानी संरचनाओं की साफ-सफाई और तकनीकी रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि वर्षा का जल व्यर्थ न बहे और सीधे भूजल स्तर को बढ़ाने में सहायक हो।
इस व्यवस्था को पूरे शहर में लागू करने के निर्देश देते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में मौजूद ऐसे सभी बोरवेल जो अब उपयोग में नहीं हैं, उनका डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इन बंद बोरवेलों को वर्षा जल के पुनर्भरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
शासकीय भवनों के साथ सार्वजनिक परिसरों में भी अनिवार्य
नगर निगम इस व्यवस्था को शासकीय भवनों के साथ-साथ सार्वजनिक परिसरों में भी अनिवार्य रूप से विकसित करेगा। साथ ही, आम नागरिकों को भी अपने घरों में वर्षा जल संचयन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि शहर का भूजल स्तर बेहतर बना रहे।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले मानसून को देखते हुए शहर की सभी जल संग्रहण प्रणालियों की नियमित जांच की जाए और जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त रिचार्ज व्यवस्थाएं तैयार की जाएं। इस दौरान कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे और जोनल अधिकारी राज ठाकुर उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!