कनाडा से गुरकीरत का शव लाने में सरकार करेगी मदद: मुख्यमंत्री ने पूरा खर्च उठाने का दिया आश्वासन; शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छात्र गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्श्वनाथ सिटी स्थित घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कनाडा से शव लाने और अंतिम संस्कार तक का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में भारत सरकार के माध्यम से कनाडा सरकार से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश और खासकर उज्जैन के लिए दुखद घटना है, इसलिए सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
गौरतलब है कि 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में गुरकीरत सिंह की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि घटना से पहले 10-12 युवकों ने उसकी पिटाई की थी और बाद में उस पर वाहन चढ़ा दिया गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरकीरत नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट डिग्री डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था।
परिजनों के अनुसार, कनाडा में कानूनी प्रक्रिया के तहत शव सौंपने के लिए करीब 40 हजार डॉलर (लगभग 35 लाख रुपए) जमा कराने को कहा गया है। इसके अलावा शव को भारत लाने में करीब 10 लाख रुपए का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है। परिवार ने आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से मदद की मांग की थी, जिस पर अब राज्य सरकार ने सहायता का भरोसा दिलाया है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!