दूषित पानी मामले में हाथ जोड़कर माफी मांगे सरकार: किस पार्टी की बड़ी नेत्री ने कही ये बात; बोलीं-जिम्मेदारों को इस्तीफा देना चाहिये
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 मौतें हो गई हैं। मध्य प्रदेश सरकार को इस पर लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिये।वहीं जिम्मेदारों को इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को ले लेना चाहिए।
लगाए हत्या के आरोप
इंदौर में मीडिया से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए हत्या के आरोप लगाए और मुआवजा मांगा। कांग्रेस की न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी के दौरे के बाद, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा भी शहर में धरना दे चुकी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी इंदौर पहुंची और इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा।
सरकार ने नहीं निभाई अपनी जिम्मेदारी
प्रेस क्लब में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह पूरी तरह से प्रायोजित हत्या है, क्योंकि सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई । सरकार पीने के लिए साफ पानी तक नहीं दे सकी। साथ ही सुप्रिया ने पीड़ितों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजे की बात फिर उठाई।
मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप
बातचीत के दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि भागीरथपुरा में मौतों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शमशान के रजिस्टर छिपाने से मौत नहीं छिप जाएगी। उनका सवाल था- लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वेंटिलेटर पर है, उनकी किडनी, लीवर खराब हो रहे हैं, मौत हो रही है। यह सच्चाई है, इसे कैसे छिपाएंगे।
जलजीवन मिशन का भी उल्लेख
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जल जीवन मिशन का 67 हजार करोड़ का बजट था, लेकिन केवल 10 हजार करोड़ ही खर्च हुए। यह राशि खर्च की जाती तो शायद साफ पानी मिल जाता और मौत नहीं होती।
ये भी थे मौजूद
प्रेस कांफ्रेस में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मौजूद थे। सुप्रिया युवक कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल द्वारा की न्याय यात्रा में भी शामिल हुई।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!