राज्यपाल पटेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण: ऑडिटोरियम और कॉलेज के मुख्य द्वार का लोकार्पण
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कृषि कॉलेज में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कॉलेज परिसर में जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, कॉलेज के मुख्य द्वार व ऑडिटोरियम का लोकार्पण करने के साथ ही नवीन कन्या छात्रावास का शिलान्यास भी किया।
राज्यपाल पटेल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। फलस्वरूप देश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कृषि कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
राज्यपाल ने कृषि कॉलेज के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए अब जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने मोटे अनाज “श्रीअन्न’ पर केंद्रित पोस्टर का लोकार्पण भी किया।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु अरविंद शुक्ला ने बताया इंदौर में कृषि कॉलेज की स्थापना 1924 में हुई थी। यहां दलहन और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किए जा रहे हैं। सभी विद्यार्थी “ग्रीन ग्रेजुएशन कार्यक्रम’ के तहत कॉलेज परिसर में “एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नियमित पौधे लगाते हैं।
साथ ही उनका पालन पोषण भी करते हैं। लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में दलहन अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. एके तिवारी, कॉलेज के अधिष्ठाता, कृषि वैज्ञानिक, छात्र-छात्राएं और किसान उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!