खबर
Top News

आदतन भ्रष्ट था गोरखे: न डीन डॉ. घनघोरिया ने ध्यान दिया, न यादव ने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 4:00 pm
शेयर करें:
आदतन भ्रष्ट था गोरखे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के घर ईओडब्ल्यू की छापामारी में मिले खजाने को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। बताया जाता है कि वो आदतन भ्रष्ट था और जहां भी पदस्थ रहा, अपनी आदत से बाज नहीं आया।

लेकिन फिर भी उस पर न तो मेडिकल कालेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने ध्यान दिया और न एमवाय के डीन डॉ. अशोक यादव ने। उनके पूर्ववॢतयों तक भी उसकी शिकायतें पहुंची थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसका फायदा वो उठाता रहा।

कल सुबह ईओडब्ल्यू ने एमवाय अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे पर शिकंजा कसा तो उसके पास आय से कहीं गुना ज्यादा संपत्ति मिली। वो एमजीएम मेडिकल कालेज और एमवाय अस्तपाल दोनों के लिए खरीदी करता था।

इस छापे के बाद दोनों संस्थानों में खरीद-फरोख्त संदेह के घेरे में आ गई है। ईओडब्ल्यू ने उसके व परिवार की वैध आय को 1.11 करोड़ रुपए आंका जबकि उसके पास जो संपत्तियों का रिकार्ड मिला वो 2.13 करोड़ का है।

अभी उसकी जांच जारी है और माना जा रहा है कि ये आंकड़ा 2.50 करोड़ पार हो सकता है। बताया जाता है कि गोरखे को 2007 में एमवाय अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त किया गया था। शुरू में तो वो सीधा था लेकिन बाद में भ्रष्ठ हो गया।

अभी उसकी स्थिति ऐसी थी कि किसी भी डॉक्टर से कोई भी काम हो वो करवाने का दम भरता था। 2008 में उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज की क्रय शाखा का प्रभार भी दे दिया गया। इसके बाद तो वो खुलकर भ्रष्टाचार करने लगा।

2012 में तत्कालीन डीन डॉ. पुष्पा वर्मा की मेहरबानी से उसने अपना गोरखधंधा खूब चलाया। दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और अन्य खरीदी प्रक्रिया में उसकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही। चालक गोरखे दस्तावेजों पर खुद हस्ताक्षर नहीं करता था। यानी खरीदी की सौदेबाजी तो वो करता लेकिन कागजों पर कहीं उसका नाम नहीं रहता था।

डीन बदले, लेकिन गोरखे नहीं
एमवाय अस्पताल के डीन बदलते रहे, लेकिन गोरखे नहीं बदला। डीन बदलने के बावजूद खरीदी प्रक्रिया में उसकी भूमिका न बदली न कम हुई। डॉ. एमके राठौर और डॉ. शरद थोरा की मेहरबानी या यूं कहें कि अनदेखी का वो फायदा उठाता रहा। कहा जाता है कि उसने ऐसा नेटवर्क तैयार कर लिया था, जिसमें दवाइयों और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया बिना किसी बड़ी बाधा के संचालित होती रही। डॉ. ज्योति बिंदल के कार्यकाल में भी वो प्रमुख रहा।

दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति, खरीद और समन्वय का बड़ा हिस्सा उसके हाथ में था। दवा कंपनियों और सप्लायरों से नजदीकियां बढ़ाकर उसने खेल किए। वो डीन रहे डॉ. संजय दीक्षित का चहेता माना जाता था। वो अक्सर डीन के साथ दिखाई देता।

उसे नर्सिंग कॉलेज में पदस्थ किया गया, लेकिन उसकी सक्रियता एमजीएम मेडिकल कॉलेज में ही बनी रही। हालांकि बाद में जब डॉ. अरविंद घनघोरिया डीन बने तो गोरखे की प्रशासनिक पकड़ कमजोर पड़ने लगी और दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ सका। लेकिन इसके बावजूद उसकी भ्रष्टाचार की करतूतें जारी रहीं।

थाईलैंड यात्रा पर भी गया था गोरखे
छापे में जब्त पासपोर्ट से पता चला कि वो अक्टूबर 2023 में थाईलैंड की यात्रा भी कर चुका है। इसके लिए उसने विभागीय अनुमति नहीं ली। यात्रा का खर्च भी जोड़ा जा रहा है। संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक पासबुक, रजिस्ट्री की प्रतियां, पासपोर्ट और 1.51 लाख भी जब्त किए गए हैं।

27 जून 2025 को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में डीन के निजी सहायक भावेश उपाध्याय को उसने बेल्ट से पीटा था। मामले की रिपोर्ट थाने में हुई थी। इसके बाद उसे निलंबित कर मानसिक चिकित्सालय, बाणगंगा में अटैच कर दिया गया लेकिन वो वहां भी अपनी भ्रष्ट करतूतों से बाज नहीं आया।

10 दिसंबर को उसे आरोप पत्र भी दिया गया। इसेस पूर्व विभागीय जांच भी हुई लेकिन गत 6 अप्रैल को उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। गोरखे मशीनों के रखरखाव को लेकर हुए घोटाले में भी शामिल रहा है।

तब तत्कालीन डीन डॉ. संजय दीक्षित, तत्कालीन प्रशासकीय अधिकारी (वित्त) दिव्या शर्मा, संदीप वसावा और राकेश गोरखे के बीच मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे। मामला ये था कि एचएलएल हाईट्स कंपनी को मशीनों के रखरखाव के लिए भुगतान किया गया, जबकि कई विभाग खराबी की शिकायत करते रहे और सुधार नहीं हुआ।

संबंधित समाचार

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

6 minutes ago
आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित
Top News

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

7 minutes ago
लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

11 minutes ago
सपने पूरे करना हमारा दायित्व है
Top News

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

17 minutes ago
भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला
Top News

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

18 minutes ago
लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश
Top News

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

22 minutes ago
छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट
Top News

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन  के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

about 1 hour ago
जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी
Top News

जेन-जी के भरोसेमंद लीडर राहुल गांधी:‘छात्रों की गूंज’ में प्रदेशभर से पहुंचे विद्यार्थी

about 1 hour ago
गणपति पंडाल के पास करंट का कहर
Top News

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

about 1 hour ago
नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर
Top News

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

about 2 hours ago
विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात
Top News

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

about 2 hours ago
झूठ नहीं, सच की है यह गूंज
Top News

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल

about 2 hours ago
दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात
Indore

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

about 2 hours ago
अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया
Top News

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

about 2 hours ago
युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी
Top News

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!