खबर
Top News

भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
भीषण सड़क हादसा

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
दलोदा थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा लखमा खेड़ी फंटे के पास करीब 12:15 बजे हुआ।

मजदूर सड़क पर जा गिरे
टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में 6 साल की बच्ची और 45 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं। हादसे में 18 वर्षीय युवती के दोनों पैर नीचे से कट गए।

मेडिकल कॉलेज रेफर किया
उसे गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तीन अन्य गंभीर घायलों को भी बेहतर उपचार के लिए रतलाम भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

रेलवे का काम खत्म कर उज्जैन जा रहे थे मजदूर
घायल मजदूरों के मुताबिक, वे रतलाम जिले के रावटी और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और मंदसौर में रेलवे से जुड़े काम में मजदूरी कर रहे थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे काम खत्म करने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे।

ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी
लखमा खेड़ी फंटे के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मजदूरों का सामान भी सड़क पर बिखर गया।

रेलवे के काम से जुड़े मजदूर सवार थे
अपर कलेक्टर एकता जायसवाल के मुताबिक, हादसे की सूचना करीब 12:30 बजे मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेलवे के काम से जुड़े मजदूर सवार थे। उनके अनुसार ट्रॉली में करीब 20 लोग थे।

18 साल की युवती के दोनों पैर कटे
हादसे में कल्पना पिता विनोद भील (18) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके दोनों पैर नीचे से कट गए। उन्हें तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इसके अलावा 4 और 8 साल के दो बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों को भी रतलाम भेजा गया।

जिला अस्पताल में भर्ती चंचल पिता संजय भील (18) के पैर में फ्रैक्चर के साथ सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। नीरू पिता तेर सिंह भील (14) की कमर में फ्रैक्चर बताया गया है। वहीं शंकर पिता गलिया भील (26), सविता पति राहुल भील (20) और सोनू पति अब्बू लाल भील (28) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अन्य घायलों में राहुल (23), सुरपाल (15), लीला (26), आशा (5), गोपाल (18), मनीष (19), पूजा (10), करण (7) और पप्पूडी (30) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बच्ची और महिला की मौके पर मौत
हादसे में रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम लासिया निवासी बसंती पति पेरू भील (45) और ग्राम मोटूका निवासी 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रात 2 बजे अस्पताल पहुंचीं अपर कलेक्टर
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एसडीएम, तहसीलदार और दलोदा थाना प्रभारी सहित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

अपर कलेक्टर करीब रात 2 बजे जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से गंभीर घायलों के उपचार को लेकर जानकारी ली और जरूरी चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ट्रक और चालक की तलाश में पुलिस
दलोदा थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप डांगी के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक की पहचान और चालक की तलाश कर रही है। दो लोगों की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

घायल मजदूर बोले- कई महीनों से मंदसौर में कर रहे थे काम
घायल मजदूरों ने बताया कि वे रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और मंदसौर में रेलवे के काम के लिए मजदूरी करने आए थे। कुछ मजदूर करीब एक साल से यहां काम कर रहे थे, जबकि कुछ चार-पांच महीने और कुछ करीब एक महीने पहले मंदसौर पहुंचे थे।

घायल राहुल के मुताबिक, काम खत्म करने के बाद सभी उज्जैन जा रहे थे, तभी दलोदा के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। मजदूरों ने बताया कि हादसे में कई परिवारों के सदस्य घायल हुए हैं और अधिकांश मजदूर आपस में रिश्तेदार हैं।

संबंधित समाचार

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर
Top News

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर:बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

1 minute ago
नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर
Top News

नशे ने कर दिया बर्बाद इंफ्लुएंसर का कॅरियर:ब्रेन हेमरेज ने ली जान; अर्श से फर्श तक की दुखद कहानी

2 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ को बीजेपी, नगर निगम और पुलिस-प्रशासन ने बनाया महाआयोजन

11 minutes ago
विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात
Top News

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

21 minutes ago
झूठ नहीं, सच की है यह गूंज
Top News

झूठ नहीं, सच की है यह गूंज:राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल

27 minutes ago
दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात
Indore

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

33 minutes ago
अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया
Top News

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

33 minutes ago
युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी
Top News

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

40 minutes ago
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
Top News

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

about 1 hour ago
किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

about 1 hour ago
दिनदहाड़े युवक की हत्या
Top News

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

about 1 hour ago
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

about 1 hour ago
युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

about 2 hours ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

about 2 hours ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 2 hours ago
दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे
Top News

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

about 2 hours ago
रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 18 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 18 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!