झूठ नहीं, सच की है यह गूंज: राजनीति का नहीं देश के भविष्य का है सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का समापन राजनीतिक, प्रशासनिक और वैचारिक चर्चाओं के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब वे अपनी बेरोजगारी, शिक्षा के गिरते स्तर और भर्ती व्यवस्था में अनियंत्रित भ्रष्टाचार और सिस्टम की कमियों पर सवाल उठाते हैं, तो इसे महज राजनीति या विरोध बताकर खारिज कर दिया जाता है।
नौजवान के दर्द को झूठ या प्रोपेगंडा कहना बंद होना चाहिए। आज युवा अपनी मेहनत और हक की लड़ाई लड़ रहा है, आखिर क्यों? यह उन सभी सरकारों की रीति-नीति का परिणाम है कि समस्याएं विकराल हो गई हैं।
इस बारे में रचनात्मक, सकारात्मक और ठोस चर्चा या संवाद के बजाय युवाओं की गूंज को दबाने की कोशिश से की जाती है। नौजवानों के तेवर बता रहे हैं कि इस आवाज को दबाने की कोशिशें अब और कामयाब नहीं होंगी।
कार्यक्रम भले ही युवाओं को अपने पाले में लाने और सीधे संवाद स्थापित करने के एक बड़े राजनीतिक प्रयास के रूप में आयोजित किया गया हो, लेकिन इससे जेन-जी से जुड़े विषयों की गंभीरता कम नहीं होती। राजनीति के इतर राहुल गांधी में नौजवानों की समस्याओं को लेकर पूरी गंभीरता नजर आती है।
इस भव्य आयोजन में हजारों छात्र शामिल हुए। कई छात्रों ने अपने मन की बात खुलकर रखी, वहीं राहुल गांधी ने भी बेबाकी से सिस्टम और देश के वर्तमान हालातों पर तीखे प्रहार किए। अब राजनीतिक गलियारों से लेकर आम परिवारों तक यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर सबके मन की यह गूंज सत्ता व सरकारी तंत्र क्यों नहीं सुनना चाहते।
सरकार और संगठनों को जनभावना को समझने की आवश्यकता... यह आयोजन महज एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि देश के नौजवानों की आकांक्षाओं का जीवंत दस्तावेज बन गया है।
भारत राष्ट्र का हर नौजवान, जिसे हम ‘जेन-जी' पीढ़ी के रूप में देखते हैं, आज उत्तम शिक्षा, पारदर्शी प्रतियोगिता परीक्षाओं और सुरक्षित रोजगार की उम्मीद की तलाश में है। जेन-जी की यह गूंज आज पूरा राष्ट्र सुन रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी पूरी तरह से देश के नौजवानों के साथ खड़े हैं।
जब देश का युवा शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और रोजगार के सवालों को लेकर सड़कों और मैदानों में उतरता है तो यह संकेत है कि पारंपरिक राजनीतिक एजेंडे से इतर अब जमीनी और बुनियादी मुद्दे प्राथमिकता बन रहे हैं। सरकार और उसके संगठनों को इस जनभावना को समझने की आवश्यकता है।
हर घर-परिवार का साझा दर्द...शिक्षा से रोजगार तक
आज की स्थिति यह है कि चाहे सत्तापक्ष हो, विपक्ष हो, संघ हो या सरकार, हर किसी के घर और परिवार में नौजवान मौजूद हैं। इस लिहाज से ‘जेन-जी' हर परिवार का एक कॉमन फैक्टर बन चुका है।
बच्चों की शिक्षा से लेकर रोजगार तक की अनिश्चितता आज किसी एक दल या वर्ग की नहीं, बल्कि हर घर-परिवार की साझा समस्या बन चुकी है। यही कारण है कि जेन-जी की इस गूंज से देश का कोई भी कोना या वर्ग अछूता नहीं है।
राजनीतिक झूठ की कालिख से इस सच को कैसे झूठलाया जा सकता है, क्योंकि सच यही है। इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हजारों नौजवानों का एकत्रीकरण और इसका सच समाज और सरकार दोनों को स्वीकार कर लेना चाहिए।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर; बच्ची सहित 2 की मौत

विवाद के बाद पूर्व सीएम ने किससे की फोन पर बात:यहां समर्थकों की भीड़ ने रोका कारकेड; पुलिस ने संभाली स्थिति

दिल्ली में जान गंवाने वाले छात्र के दादा से राहुल गांधी ने की मुलाकात:पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कांग्रेस नेता मनोज राजानी की पहल से परिवार तक पहुंची संवेदना

अब कचरा बनेगा कमाई का जरिया:पन्नी-रेपर से तैयार होगी प्लास्टिक सीट; GPS से ट्रैक होंगे वाहन

युवाओं में साफ नजर आई राहुल की दीवानगी:‘छात्रों की गूंज' में बुलंद हुई ‘जेन-जी' की आवाज

प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:तीन लोगों पर केस दर्ज; प्रचार सामग्री जब्त

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!