खबर
Top News

गणपति पंडाल के पास करंट का कहर: बच्ची समेत इतने की मौत; इतने घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
गणपति पंडाल के पास करंट का कहर

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
मुंबई के लालबाग इलाके में गणेशोत्सव के दौरान रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग स्थित गणपति पंडाल के पास करंट की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना तड़के करीब 2:20 बजे की बताई जा रही है। हादसे के समय इलाके में गणपति दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

घटना के बाद मुंबई दमकल विभाग, पुलिस, बेस्ट और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बंद कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच पुलिस और संबंधित विभाग कर रहे हैं।

अस्थायी स्टॉल के पास फैला करंट
अधिकारियों के मुताबिक, करंट एक अस्थायी पानी और कोल्ड ड्रिंक स्टॉल के पास फैलने की बात सामने आई है। यह स्टॉल गणपति उत्सव मंडल के प्रवेश द्वार के नजदीक लगाया गया था।

घटना के बाद BEST की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, वहां गणपति उत्सव की रोशनी और स्टॉल के लिए अस्थायी बिजली मीटर लगाया गया था।

निरीक्षण के दौरान अस्थायी मीटर की वायरिंग और MCB पहले ही एक स्थानीय इलेक्ट्रिशियन द्वारा डिस्कनेक्ट की जा चुकी थी। फिलहाल बिजली आपूर्ति बंद रखी गई है।

8 साल की रागिनी की मौत
हादसे में घायल लोगों को भायखला के मसीना अस्पताल और परेल के ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। मसीना अस्पताल में 8 वर्षीय रागिनी घनश्याम यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं 19 वर्षीय किरण अकबर नाइक, 19 वर्षीय तन्वी नरश हांडे और 19 वर्षीय साहिल संदीप तारे का इलाज चल रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन तीनों की हालत स्थिर बताई गई है।

वहीं ग्लोबल अस्पताल में भर्ती 33 वर्षीय सुजाता ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 12 वर्षीय रूही सिंह को ICU में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचीं कई एजेंसियां
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग, पुलिस, BEST और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही घटनास्थल को घेरकर लोगों की आवाजाही सीमित की गई।

BEST अधिकारियों ने मौके पर लगे अस्थायी बिजली कनेक्शन और वायरिंग की जांच की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करंट फैलने की वजह क्या थी और अस्थायी बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी खामी या लापरवाही हुई थी या नहीं।

लालबाग में एक दिन पहले युवक की भी हुई थी मौत
इसी बीच लालबाग इलाके में एक अलग घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत भी हुई थी। पुणे निवासी जयदीप मेघराज नेमाडे गणपति दर्शन के लिए दोस्तों के साथ मुंबई आया था।

पंडाल के पास अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे हार्ट अटैक आया था और कालाचौकी पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है।

लालबाग में गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में तड़के हुए इस हादसे ने अस्थायी बिजली व्यवस्था और भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, करंट फैलने की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

7 minutes ago
वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा
Top News

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

17 minutes ago
दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी
Top News

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

19 minutes ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

27 minutes ago
गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर
Top News

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

41 minutes ago
12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट
Top News

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

42 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान
Top News

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका
Top News

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Top News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 1 hour ago
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका
Top News

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप
Top News

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

about 2 hours ago
टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

about 3 hours ago
20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन
Top News

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

about 3 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 19 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 19 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 19 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!