जान लेने गुंडे चला रहे हथियार तो कुछ मामूली झगड़ों में चढ़ा रहे कार: कनाड़िया में शराब पार्टी के दौरान पुरानी बात पर झगड़ा; युवक भागा तो कार से रौंदने का प्रयास
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो दिन पहले लसूड़िया में चौकीदार की जान गई, मार्च में पेंट हाउस विवाद में महिला इंजीनियर की मौत
पूर्व में विजय नगर में शराबी कार चालक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को रौंदने की कोशिश की
धेनु मार्केट में भी एमडी बेचने की शंका में माज खान को पकड़ने गए क्राइम ब्रांच के जवानों पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला आ चुका सामने
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में विवाद के बाद कार को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कभी शराब पार्टी में हुआ विवाद कार की टक्कर तक पहुंच रहा है तो कभी मामूली कहासुनी के बाद लोग वाहन दौड़ाकर दूसरे पक्ष को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में परसों रात सामने आया मामला इसी कड़ी की ताजा घटना है। यहां शराब पार्टी के दौरान पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। तीन युवकों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की। वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने कार से उसका पीछा किया और टक्कर मार दी। घटना झलारिया रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने कनाड़िया गांव की है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित अक्षय सुनावने की शिकायत पर कनाड़िया पुलिस अर्जुन, सचिन और प्रकाश कारीगर तीनों निवासी कनाड़िया क्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अक्षय सुनावने को अर्जुन ने शराब पार्टी के लिए बुलाया था।
बाद में सचिन और प्रकाश भी वहां पहुंच गए। बातचीत के दौरान पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ी तो तीनों ने अक्षय के साथ मारपीट शुरू कर दी। अक्षय किसी तरह वहां से बचकर घर की तरफ भागा।
कुछ ही देर बाद सचिन और प्रकाश कार लेकर उसके पीछे पहुंचे और उसे रौंदने की कोशिश की और टक्कर मारकर भाग निकले। घटना में अक्षय के हाथ, पसली और मुंह पर चोट आई। जिसके बाद वह परिचित की मदद से कनाड़िया थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 281, 296(ए), 351(2) और 3(5) के का केस दर्ज किया है। टीआई सहर्ष यादव के मुताबिक शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ था। पीड़ित के वहां से जाने लगा उस दौरान उसे वाहन से टक्कर मारी गई। एक आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया है। वहीं सचिन और प्रकाश कारीगर की तलाश जारी है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चौकीदार ने गेट पर रोका, लौटकर कार से कुचल दिया
26 अगस्त की रात लसूड़िया क्षेत्र की निर्माणाधीन कॉलोनी मं चौकीदारी कर रहे धर्मेंद्र मालवीय ने कार से पहुंचे कमल और सेजल को अंदर जाने से रोक दिया था। सुरक्षा कारणों से अंदर प्रवेश नहीं देने पर विवाद हुआ। पहले धर्मेंद्र के साथ मारपीट की गई।
कुछ देर बाद आरोपी दोबारा कार लेकर आया और तेज रफ्तार में वाहन वहां मौजूद लोगों की ओर दौड़ा दिया। धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी ज्योति और भानजा गोविंद घायल हुए। पुलिस ने कमल और सेजल को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है।
मार्च 2026 को पेंट हाउस विवाद में कार दौड़ी, महिला इंजीनियर की हुई मौत
26 मार्च की रात लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका एनक्लेव में पेंटहाउस को एयरबीएनबी के जरिए किराए पर देने को लेकर रहवासियों और पेंट हाउस मालिक के परिवार में विवाद हुआ था। रहवासी बाहरी लोगों की आवाजाही और सुरक्षा को लेकर आपत्ति जता रहे थे।
विवाद के दौरान पेंट हाउस की बिजली काट दी थी। इसके बाद विवाद बढ़ा और मोहनीश चौधरी ने कार रहवासियों की ओर दौड़ा दी। कार की चपेट में आने से 42 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर शम्पा पाठक/पांडेय की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पेंटहाउस मालिक कुलदीप चौधरी और उसके बेटे मोहनीश को गिरफ्तार किया था। मामले में पिता पुत्र जेल में है।
ड्रग्स की सूचना पर पीछा कर रही थी क्राइम ब्रांच, पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश
जुलाई 2025 में धेनु मार्केट के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग्स की डिलीवरी की सूचना पर एक कार को रोकने की कोशिश की थी। कार चालक माज खान ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बाइक से कूदकर जान बचाई, जबकि बाइक कार के नीचे फंस गई।
मामले में तुकोगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया था। कार्रवाई के दौरान कार से संदिग्ध पाउडर मिलने और एक युवती के कार में मौजूद होने की बात भी सामने आई थी।
पुलिस से बचने के लिए पीछे भागी कार, बाउंड्रीवाल से टकराने के बाद कर्मचारी को कुचलने का प्रयास
विजय नगर में 25 सितंबर 2025 की रात पुलिस रूटीन वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर एक कार चालक ने अचानक वाहन पीछे लिया। तेज रफ्तार कार लॉ ओमनी गार्डन की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी मुकेश चौहान ने चालक को रोकने की कोशिश की तो उसने कार पेट्रोल पंप के अंदर घुसा दी और चौहान को टक्कर मार दी।
घायल के बयान के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई। पुलिस ने स्कीम नंबर 134 निवासी सुशील तिवारी को गिरफ्तार कर कार जब्त की। घटनास्थल का रिक्रिएशन कराते समय आरोपी ने पुलिस वाहन से कूदकर भागने की कोशिश भी की थी।
नशे में धुत युवकों ने पैसे के लेन-देन में की कार से कुचलने की कोशिश
इसी साल जनवरी माह में विजय नगर के एनआरके बिजनेस पार्क के बाहर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसमें कुछ युवक आपस में मारपीट और धक्का-मुक्की करते और एक युवक को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे थे और दूसरे वीडियो में एक काली कार सड़क पर खड़े युवक को रौंदने की कोशिश करते हुए दिखाई देती है।
वीडियो में युवक ऐन वक्त पर वहां से हटकर अपनी जान बचाता दिखाई दिया। बताया जा रहा था कि विवाद क्लब के पैसों को लेकर शुरू हुआ था। वीडियो में युवक एक-दूसरे से क्लब के पैसे को लेकर बहस करते सुनाई दे रहे हैं। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
मामूली विवाद, लेकिन अंजाम हुआ जानलेवा
इन घटनाओं को साथ रखकर देखें तो एक पैटर्न सामने आता है। विवाद पहले बातचीत या कहासुनी से शुरू होता है। फिर मारपीट होती है और इसके बाद वाहन को दूसरे पक्ष पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कनाड़िया में शराब पार्टी का विवाद हो, लसूड़िया में चौकीदार को रोकने का मामला या विजय नगर में पुलिस चेकिंग से बचने की कोशिश।
वाहन कई मामलों में सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रहा, बल्कि विवाद के बाद हमले का जरिया बन गया। ऐसी घटनाओं में कुछ सेकंड का गुस्सा किसी की जान पर भारी पड़ सकता है। खास बात यह है कि कई मामलों में आरोपी वाहन लेकर मौके से निकल जाते हैं और बाद में पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उनकी तलाश करनी पड़ती है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!