भाजपा विधायक समर्थकों का गुंडा राज: घर में घुसकर मारपीट; दोनों पक्षों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा क्षेत्र के कंजर मोहल्ले में पारिवारिक विवाद को लेकर कल दोपहर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला ने आरोप लगाया कि विशाल बैस और उसके साथियों ने घर में घुसकर उसकी बेटी व परिवार के सदस्यों से मारपीट की।
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों को बाउंड ओवर करने की कार्रवाई कर रही है।
छत्रीपुरा टीआई संजीव श्रीवास्तव के अनुसार आरती बैस की शिकायत पर विशाल बैस, वीर, विशाल, विक्की और रोनित बैस के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर आरती, उसकी बेटी सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है और पूर्व में भी विवाद हो चुका है।
रास्ते में रोककर मारपीट... आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अर्पिता ने रोनित बैस के खिलाफ पहले शिकायत की थी। रविवार को अर्पिता दुकान से घर लौट रही थी, तभी रोनित ने उसे रोककर पूर्व में दिए गए आवेदन को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।
इसके बाद वीर, विशाल और विक्की भी वहां पहुंच गए और अर्पिता के साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि बाद में आरोपी महिला के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।
बाउंड ओवर किया जाएगा... शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि विशाल बैस व उसके साथी विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र भाजपा नेता एकलव्य गौड़ के समर्थक हैं। इसी कारण आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया है।
इधर, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह विवाद पारिवारिक है। दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद न हो, इसके लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें बाउंड ओवर किया जाएगा।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!