खबर
Top News

पर्यटकों के लिए खुशखबरी: एमपी के इस क्षेत्र में मौजूद हैं 20 बाघ; जंगल में घुसते ही दिखेंगे टाइगर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 12:34 pm
शेयर करें:
पर्यटकों के लिए खुशखबरी

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला सोनेवानी जंगल अब केवल बाघों के आवागमन का कॉरिडोर नहीं रह गया है, बल्कि उनका स्थायी रहवास बनता जा रहा है।

20 बाघ अकेले सोनेवानी क्षेत्र में मौजूद
वन विभाग के ताजा आकलन के अनुसार, जिले के वनमंडलों में बाघों की संख्या 80 के पार पहुंच गई है। इनमें करीब 20 बाघ अकेले सोनेवानी क्षेत्र में मौजूद हैं।

167 वर्ग किलोमीटर में फैला है सोनेवानी वन क्षेत्र
बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस जंगल को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दक्षिण वन मंडल के लालबर्रा परिक्षेत्र में स्थित सोनेवानी वन क्षेत्र करीब 167 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

विभाग ने विभागीय और खनन से जुड़ी अड़चनों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव में संशोधन किया है। अब 142 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

चार गांवों के विस्थापन से बाघों के लिए बना अनुकूल माहौल
सोनेवानी जंगल को वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनाने के उद्देश्य से यहां मानवीय दखल कम करने की दिशा में कदम उठाए गए।

इसके तहत चार गांवों का विस्थापन किया गया। वर्ष 2018 में सबसे पहले सिलेझरी गांव को हटाया गया।

इसके बाद हाल ही में सोनेवानी, नवेगांव और चिखलावडर्डी गांवों का भी विस्थापन हुआ। इन गांवों के हटने से जंगल में मानवीय गतिविधियां काफी कम हो गई हैं।

इससे कान्हा-पेंच कॉरिडोर में बाघों की आवाजाही, प्रजनन और वंशवृद्धि के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार हुई हैं।

2026 की बाघ गणना में भी बढ़ोतरी के संकेत
अखिल भारतीय बाघ अनुमान की ताजा गणना में भी बालाघाट के जंगलों में बाघों की संख्या बढ़ने के संकेत मिले हैं। वर्ष 2022 की गणना में जिले में करीब 60 बाघ दर्ज किए गए थे।

वर्ष 2026 की गणना प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, हालांकि इसके आधिकारिक आंकड़े और रिपोर्ट जारी होना अभी बाकी है।

चार साल में छह गुना से ज्यादा बढ़े सफारी के राउंड
सोनेवानी अब वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र के रूप में ईको टूरिज्म के नए केंद्र के तौर पर उभर रहा है।

यहां बाघ और तेंदुए दिखाई देने की संभावनाओं के चलते पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले चार वर्षों में जिप्सी सफारी के राउंड छह गुना से ज्यादा हो गए हैं।

सफारी गतिविधियों से स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार मिल रहा है। ग्रामीण जिप्सी संचालन, चालक और नेचर गाइड के रूप में काम कर रहे हैं।

10 नवंबर से सफारी का नया सत्र शुरू हो चुका है और रोजाना पर्यटक जंगल पहुंच रहे हैं।

खनन क्षेत्र को देखते हुए प्रस्ताव में किया संशोधन
बालाघाट वनवृत्त के सीसीएफ गौरव चौधरी के मुताबिक, सोनेवानी को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करने के लिए पहले भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

लेकिन क्षेत्र में खनन गतिविधियों से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव में संशोधन किया गया है।

अब 142 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल करते हुए नया प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि सोनेवानी में 10 नवंबर से सफारी शुरू हो चुकी है और पर्यटकों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 10 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 10 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 11 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 11 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 11 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 11 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 11 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 11 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 11 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 11 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 12 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 12 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 12 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 12 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 13 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 13 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 13 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!