खबर
Top News

युवाओं के लिए खुशखबरी: MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
युवाओं के लिए खुशखबरी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकारी विभागों में खाली पड़े करीब 85 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

इन पदों को भी भर्ती के दायरे में लाया जाएगा
खास बात यह है कि अब सिर्फ मौजूदा रिक्तियों पर ही भर्ती नहीं होगी, बल्कि अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति के बाद खाली होने वाले पदों को भी भर्ती के दायरे में लाया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का काम किया जा रहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2026 में इन रिक्त पदों के विज्ञापन जारी करने और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का काम किया जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में कर्मचारी चयन मंडल (ESB) और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की प्रमुख भूमिका रहेगी।

दिसंबर 2025 से तेज हुई भर्ती की कवायद
सरकारी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी के कारण काम प्रभावित होने की शिकायतों के बीच राज्य सरकार ने दिसंबर 2025 से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज करने का फैसला लिया था।

सामान्य प्रशासन विभाग से अलग-अलग विभागों में खाली पदों की जानकारी जुटाने के बाद मुख्यमंत्री ने करीब एक लाख पदों पर भर्ती के निर्देश दिए थे।

इसके बाद विभिन्न भर्ती एजेंसियों के जरिए प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। ESB, MPPSC और एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अलग-अलग विभागों में भर्ती की कार्रवाई की जा रही है।

आंगनबाड़ी में भी निकली भर्ती
महिला एवं बाल विकास विभाग में एमपी ऑनलाइन के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता — 781 पद
आंगनबाड़ी सहायिका — 1,767 पद
कुल — 2,548 पद

इस तरह सरकार की भर्ती प्रक्रिया केवल बड़े अधिकारी स्तर के पदों तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्तर के पदों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है।

10 साल बाद प्रमोशन से बदलेगा भर्ती का गणित
मध्यप्रदेश में करीब एक दशक से लंबित अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले दौर की DPC के बाद करीब एक लाख अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है।

अब सरकार के सामने एक और बड़ा काम है। प्रमोशन के बाद खाली हुए पदों की गिनती। इन पदों का विभागवार आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद संबंधित विभागों को इन रिक्तियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए जाएंगे।

यानी आने वाले समय में सरकारी नौकरी की तस्वीर सिर्फ मौजूदा 85 हजार रिक्तियों से तय नहीं होगी। प्रमोशन के बाद बनने वाली नई रिक्तियां भी भर्ती का हिस्सा बन सकती हैं।

कर्मचारी संगठन ने उठाई प्रक्रिया लगातार जारी रखने की मांग
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है कि खाली पदों पर भर्ती जरूरी है, लेकिन इसे एक बार की कवायद तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री स्तर से घोषणा होने के बाद कई बार विभागीय स्तर पर कार्रवाई में देरी होती है। इसलिए रिक्त पदों और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए।

युवाओं के लिए क्यों अहम है यह अपडेट?
सरकार अगर मौजूदा रिक्तियों के साथ प्रमोशन से खाली होने वाले पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करती है, तो आने वाले भर्ती चक्र में पदों की संख्या बढ़ सकती है।

हालांकि विभागवार कितने पदों पर भर्ती होगी और उनके विज्ञापन कब जारी होंगे, यह संबंधित विभाग और भर्ती एजेंसियों की अधिसूचनाओं से स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार

किसने कहा
Top News

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

less than a minute ago
दिनदहाड़े युवक की हत्या
Top News

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

7 minutes ago
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान
Top News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

17 minutes ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल
Top News

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

about 1 hour ago
मोटर चालू करने के दौरान हादसा
Top News

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

about 1 hour ago
दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे
Top News

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

about 1 hour ago
रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 17 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 17 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 17 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 17 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 18 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 18 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 18 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 18 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 18 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 18 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!