खबर
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी: अब इन स्टूडेंटों को भी मिलेगा सांदीपनि विद्यालय में एडमिशन; मेरिट और प्रवेश परीक्षा रहेंगे आधार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 2:03 pm
शेयर करें:
छात्रों के लिए खुशखबरी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। अब निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पहले की तरह प्राथमिकता
विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों में इस व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। हालांकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पहले की तरह प्राथमिकता मिलेगी। उनके समेकन (कंसोलिडेशन) के बाद यदि सीटें खाली बचती हैं, तभी निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

अब तक बंद था रास्ता
अब तक सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश का लाभ मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक सीमित था। निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए प्रवेश का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था। नए फैसले के बाद योग्य विद्यार्थियों को मेरिट और भविष्य में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले का अवसर मिलेगा।

दो चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहला चरण
आसपास के शासकीय विद्यालयों का समेकन, पात्र सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश।

दूसरा चरण
रिक्त सीटों पर निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को मौका, मेरिट या प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन।

कक्षा अनुसार तय किए गए नियम
कक्षा 6वीं से 11वीं तक पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। भविष्य में प्रवेश परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।

कक्षा 1 से 5वीं तक
आरटीई नियमों के तहत मिलेगा प्रवेश।

आरटीई छात्रों को भी मिलेगा लाभ
नए नियमों के तहत निजी स्कूलों में आरटीई योजना के अंतर्गत पढ़ रहे और पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी भी सांदीपनि विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि यह सुविधा केवल उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां हाईस्कूल स्तर तक सांदीपनि विद्यालय संचालित हैं और आगे की पढ़ाई के लिए कोई अन्य सरकारी स्कूल उपलब्ध नहीं है।

बढ़ती मांग को देखते हुए दो पालियों का विकल्प
स्कूल शिक्षा विभाग ने सांदीपनि विद्यालयों में बढ़ती मांग को देखते हुए दो पालियों में संचालन की व्यवस्था का भी रास्ता खोला है। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर है और जहां प्रवेश की मांग अधिक है, वहां दूसरी पाली शुरू करने का प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण को भेजा जा सकेगा। स्वीकृति मिलने पर अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

जिला समितियों को मिले विशेष अधिकार
प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समितियों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। ये समितियां प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी करेंगी और आवश्यक निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

क्या हैं सांदीपनि विद्यालय?
सांदीपनि विद्यालय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित विशेष शैक्षणिक संस्थान हैं, जिनका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इन्हें सरकारी शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा
शिक्षा विभाग के इस फैसले से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर वे छात्र जो बेहतर शैक्षणिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की तलाश में हैं, अब सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश पाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 15 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 15 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 15 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 16 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 16 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 16 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 16 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 17 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 17 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 17 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 17 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 17 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 18 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 18 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 18 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 18 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!