खबर
Top News

सोना तस्करी का खुलासा: सराफा व्यापारी और एयर इंडिया का कर्मचारी हिरासत में; ऐसे काम करता था पूरा नेटवर्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 4:20 pm
शेयर करें:
सोना तस्करी का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अबूधाबी से इंदौर के बीच शुरू हुई सीधी फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने इंदौर एयरपोर्ट पर अबूधाबी से आए यात्री गोविंद पोरवाल के पास से एक किलो से अधिक सोना पकड़ा। इसकी कीमत दो करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

चार लोगों को लिया हिरासत में
जांच आगे बढ़ी तो मामले में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक ग्राउंड स्टाफ, शहर के एक सराफा व्यापारी और कार चालक की कथित भूमिका भी सामने आई। इसके बाद यात्री समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।

सीट नंबर 12C पर बैठकर इंदौर पहुंचा था यात्री
सूत्रों के मुताबिक, गोविंद पोरवाल अबूधाबी से इंदौर आने वाली फ्लाइट में सीट नंबर 12C पर यात्रा कर रहा था। सोमवार सुबह फ्लाइट इंदौर पहुंची। DRI को पहले से सोना लाए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीम ने एयरपोर्ट पर गोविंद को रोका। तलाशी और जांच के दौरान उसके पास से एक किलो से अधिक वजन का सोना बरामद होने की बात सामने आई।

एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ की भूमिका भी आई सामने
गोविंद से पूछताछ के बाद DRI की जांच एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राउंड स्टाफ वासुदेव बरनाले तक पहुंची। उसे भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसी को आशंका है कि विदेश से आने वाले सोने को एयरपोर्ट से बाहर निकालने में अंदर से मदद की जा रही थी। अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि एयरपोर्ट पर कथित नेटवर्क किस तरह काम करता था।

सराफा व्यापारी तक पहुंचना था सोना
पूछताछ में शहर के सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि तस्करी के जरिए मंगाया गया सोना आखिर में उसी तक पहुंचाया जाना था। इसके अलावा कार चालक अमन को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि अमन पहले एयर इंडिया से जुड़ा हुआ था। DRI चारों की भूमिका की अलग-अलग जांच कर रही है।

ऐसे काम करता था नेटवर्क
प्रारंभिक जांच के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में हर व्यक्ति की अलग भूमिका तय थी। विदेश से आने वाला यात्री सोना लेकर इंदौर पहुंचता था। इसके बाद सोना एयरलाइन से जुड़े कर्मचारी को दिया जाता था।

साक्ष्य जुटा रही जांच एजेंसी
कर्मचारी एयरपोर्ट से सोना बाहर निकालकर कार चालक तक पहुंचाता और चालक इसे सराफा व्यापारी तक पहुंचाता था। जांच एजेंसी अब इस पूरी कड़ी से जुड़े डिजिटल और वित्तीय साक्ष्य जुटा रही है।

पहले भी 4-5 बार तस्करी का संदेह
पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आने का दावा है कि इसी तरीके से पहले भी चार से पांच बार सोना इंदौर लाया जा चुका है। यदि इसकी पुष्टि होती है तो मामला एक बार की तस्करी के बजाय संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। एक अन्य यात्री की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। DRI गोविंद पोरवाल और संदिग्ध यात्री की पुरानी विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है।

कॉल डिटेल और पुरानी यात्राओं की जांच
DRI अब हिरासत में लिए गए लोगों के आपसी संपर्क, कॉल रिकॉर्ड, विदेश यात्राओं और लेन-देन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कथित नेटवर्क में एयरपोर्ट या एयरलाइन से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 8 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!