खबर
Top News

टूट गया सोना: चांदी भी हुई इतनी सस्ती; जानिये क्या है इसका कारण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 मार्च 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
टूट गया सोना

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 1,963 रुपये घटकर 1.56 लाख रुपये पर आ गया। इससे पहले 13 मार्च को सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 7,695 रुपये कम होकर 2.53 लाख रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो थी। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना करीब 3,867 रुपये और चांदी 15,508 रुपये सस्ती हुई है।

अलग-अलग शहरों में दाम अलग क्यों?
परिवहन और सुरक्षा खर्च: सोना एक शहर से दूसरे शहर भेजने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा लागत जुड़ती है। दूरी बढ़ने पर दाम भी बढ़ सकते हैं।
स्थानीय मांग: दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में खपत अधिक होने से बड़े पैमाने पर खरीदारी पर छूट मिलती है।
स्थानीय ज्वेलरी संघ: हर राज्य/शहर के ज्वेलरी संगठन अपने क्षेत्र की मांग और आपूर्ति के अनुसार रेट तय करते हैं।
पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने सोना किस भाव पर खरीदा है, यह भी अंतिम कीमत को प्रभावित करता है।

रिकॉर्ड स्तर से बड़ी गिरावट
इस साल सोने-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है।
सोना 29 जनवरी को 1.76 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। तब से अब तक इसमें करीब 19 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है।
चांदी 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर थी। तब से अब तक लगभग 1.33 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है।

कीमत गिरने की 3 प्रमुख वजहें
अमेरिका में ब्याज दर कटौती की उम्मीद कम: महंगाई के आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द दरें घटाने की संभावना कम हुई है।
नकदी की ओर रुझान: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर नकद रख रहे हैं।
तेल महंगा और शेयर बाजार दबाव में: जंग की आशंका से कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, जिससे वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव बना है।

एक्सपर्ट की राय
कमोडिटी विशेषज्ञ अजय केडिया के अनुसार मौजूदा गिरावट आगे भी जारी रह सकती है। उनका अनुमान है कि सोना 1.50 लाख रुपये और चांदी 2.50 लाख रुपये तक आ सकती है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतनी चाहिए।

खरीदते समय ध्यान रखें
1. हॉलमार्क वाला सोना खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा प्रमाणित सोना ही लें।
2. कीमत की जांच करें: खरीद से पहले सोने का सही वजन और उस दिन का रेट कई स्रोतों से क्रॉस-चेक करें। सोने की कीमत 24, 22 और 18 कैरेट के अनुसार अलग होती है।

संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

15 minutes ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

20 minutes ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

29 minutes ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

41 minutes ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 1 hour ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 1 hour ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 2 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 2 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 3 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 19 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 20 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!