जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला: ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष ने करवा रखा है केस दर्ज
अफसरों ने नहीं मानी बात तो भोपाल से बैठे-बैठे राजनीतिक रसूख से काम करवाने में जुटा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों विजय नगर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष अमित पालीवाल की शिकायत पर लाखों रुपए का सोना गबन करने के मामले में भोपाल के कौशल पिता पहाड़ सिंह जडेजा और उसके साथी विमल मिस्त्री के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।
कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को सीआई जेल भेज दिया गया। अब सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि जेल में बंद दोनों आरोपियों पर प्राणघातक हमला करवाने की प्लानिंग की जा रही है। इस पूरे मामले में भोपाल के बड़े ऑनलाइन बैटिंग सटोरिए और हवाला कारोबारी गौरव जैन उर्फ पटवा का नाम सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक, गौरव जैन के भी कौशल और विमल मिस्त्री करोड़ों रुपए गबन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि दोनों से 10 से 12 करोड़ रुपए की ठगी होने के बाद सटोरिया उनसे खुन्नस रखता है। इसी के चलते वह जेल में बंद दोनों आरोपियों की बैरक बदलवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
इसके लिए उसने अपने गुर्गों और कथित दलालों के माध्यम से जेल अधिकारियों पर दबाव बनवाया। जब अधिकारियों ने बैरक बदलने से इनकार कर दिया तो इंदौर और भोपाल के अपने करीबी भाजपा नेताओं के जरिए दबाव बनवाने की कोशिश की जाने लगी।
सूत्रों का दावा है कि गौरव जैन के कई गुर्गे भी सीआई जेल में बंद हैं। इन्हीं के माध्यम से कौशल और विमल पर हमला करवाने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की बैरक बदलवाने के पीछे भी यही मंशा है, ताकि उन्हें ऐसे बंदियों के बीच रखा जा सके, जिनके जरिए हमले को अंजाम दिया जा सके।
सूत्रों के अनुसार, जेल अधिकारियों को भी दोनों आरोपियों पर हमले की आशंका की भनक लग गई है। इसके बाद अधिकारियों ने कथित राजनीतिक दबाव के बावजूद बैरक बदलने से साफ इनकार कर दिया।
बैरक बदलवाने के लिए नेताओं और गुर्गों को बड़ा ऑफर दिया गया तथा जेल के भीतर हमला करवाने के लिए सुपारी तक देने की योजना बनाई गई। फिलहाल, पूरे मामले में सटोरिए की कथित भूमिका और जेल के भीतर हमले की साजिश से जुड़े आरोप गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं खुलासा फर्स्ट को जानकारी लगी हैं कि सटोरिए गौरव जैन की भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित पालीवाल से करीबी मित्रता हैं।
इस मामले में सलाखों के पीछे हैं आरोपी
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों विजय नगर पुलिस ने अमित पिता महेश पालीवाल निवासी भोलेनाथ कॉलोनी एरोड्रम की शिकायत पर कौशल सिंह पिता पहाड़ सिंह जडेजा निवासी ग्राम पर जिला पाटण सातलपुर गुजरात हाल मुकाम सागर प्रीमियम फेस-2 मकान नंबर 503 कोलार रोड भोपाल के खिलाफ धारा-316(2), बीएनएस का केस दर्ज कराया था।
अमित ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि उसके परिचित निलेश जैन जो कि सोने का व्यवसाय करता है, उनके माध्यम से उसके परिचित एवं भोपाल में अकाउंटेंट कौशल सिंह जडेजा पिता पहाड़ सिंह जडेजा से परिचय कराया था।
जिससे मैंने पूर्व में एक-दो बार सोने के आभूषण संबंधी लेन-देन किया था। जिसके कारण हमें उसके ऊपर विश्वास था। अगस्त माह में आरोपी कौशल सिंह जडेजा इंदौर आया हुआ था, उसने मुझे मैरियट होटल की सर्विस रोड के पास मिलने के लिए बुलाया।
मैं अपने मित्र के साथ वहां पहुंचा, जहां आरोपी ने भोपाल में स्वर्ण आभूषण बेचने का झांसा देते हुए अच्छी रकम मिल जाने और उसका भुगतान हो जाने की बात कही। इस भरोसे में आकर मैंने करीब नौ तौले की दो सोने की चेन, 8 तौले का सोने का बिस्किट, 4 सोने की चूड़ियां, सोने के टॉप्स उसे दे दिए।
आरोपी पर विश्वास था कि वह उक्त आभूषण उचित दामों पर बेचकर प्राप्त राशि का भुगतान हमें करेगा। उस समय आरोपी ने आभूषण लेकर अपने कब्जे में ले लिए तथा भोपाल चला गया। आरोपी द्वारा बताए गए समय के बाद जब मैंने उससे संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला।
मैंने इस संबंध में जब निलेश जैन से संपर्क किया तो उसने भी बताया कि आरोपी कौशल सिंह जडेजा से बातचीत नहीं हो पा रही है। आरोपी कौशल सिंह जडेजा उसके भाई के लगभग 25 लाख रुपए भी लेकर गया है तथा भोपाल स्थित अपने फ्लैट पर भी नहीं है।
जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी पत्नी बच्चे के साथ बाहर निकल गया है। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316 (2) का केस दर्ज किया था। मामले में विजय नगर पुलिस ने एक पखवाड़े पहले आरोपी कौशल सिंह जडेजा को गिरफ्तार किया था। जांच में पुलिस ने कौशल के साथी विमल मिस्त्री को भी आरोपी बनाया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था, तब से दोनों जेल में ही बंद हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!