पांच करोड़ दो वरना अंजाम भुगतो: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर का कॉल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू के प्रतिष्ठित मेवाड़ा परिवार के कारोबारी और हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय से जुड़े विक्रम मेवाड़ा से पांच करोड़ रुपए फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए फोन पर धमकी दी।
पुलिस जांच में सामने आया कॉलर खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बता रहा था। घटना 12 फरवरी की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार विक्रम मेवाड़ा को दोपहर में पहले एक इंटरनेशनल वॉयस कॉल आया।
कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने इसे स्पैम कॉल समझकर काट दिया। थोड़ी देर बाद व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अपना नाम हैरी बॉक्सर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। आरोपी ने गोवा में खरीदी गई करोड़ों की प्रॉपर्टी का जिक्र कर कहा ‘सारी जानकारी हमारे पास है’ कहकर पांच करोड़ रुपए फिरौती की मांग कर दी।
बॉक्सर ने लगातार कॉल किए: धमकी से घबराकर विक्रम ने कॉल काट दिया, लेकिन आरोपी लगातार व्हाट्सएप और वीडियो कॉल करता रहा। डर के कारण उन्होंने वीडियो कॉल रिसीव नहीं किए।
बाद में एक कॉल उठाने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर कहा ‘अगर मुझे नहीं पहचानते तो किसी से पूछ लेना कौन हूं, पैसे नहीं दिए तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।`
धमकी के बाद बढ़ाई सुरक्षा
धमकी के बाद विक्रम मेवाड़ा और उनके परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और उनके प्रतिष्ठानों पर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने तक ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है।
कौन हैं गैंगस्टर हैरी बॉक्सर
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे खुलेआम बॉलीवुड फिल्म निर्माता, अभिनेता और कॉमेडियन को फोन कर फिरौती के लिए धमका रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें पुलिस का जरा भी डर नहीं है। धमकी देने का काम लॉरेंस गैंग का अमेरिका में छिपा गैंगस्टर हैरी बॉक्सर कर रहा है।
हालिया मामले में उसने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप पर वॉयस नोट भेजा है और करोड़ों रुपए की मांग की है। हैरी बॉक्सर ने 10 फरवरी को धमकी वाला पहला वॉयस नोट भेजा। यह नोट रणवीर सिंह के मैनेजर के पास आया, जिसमें 1 करोड़ रुपए की डिमांड की गई।
हैरी बॉक्सर ने धमकया पैसे नहीं दिए तो वह रणवीर सिंह के पूरे स्टाफ को खत्म कर देगा। गैंगस्टर ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का सहारा लिया। हालांकि, पुलिस के सूत्रों ने बताया आवाज हैरी बॉक्सर की है।
स्क्रीन पर नहीं दिख रहा था नंबर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कॉल जिस नंबर से किया गया, वह स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रहा था और ‘प्रायवेट नंबर’ लिखा आ रहा था। करीब डेढ़ मिनट की बातचीत के दौरान आरोपी ने गोवा की प्रॉपर्टी की जानकारी देकर कारोबारी को डराने की कोशिश की और रकम लॉरेंस गैंग तक पहुंचाने की बात कही।
एसडीओपी के अनुसार महू के प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य को धमकी मिलने की शिकायत मिली है। जांच कर रहे हैं कॉलर वास्तव में लॉरेंस गैंग से जुड़ा है या किसी ने गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!