शुद्ध जल के लिए ड्रेनेज व पानी की लाइनों की होगी जीआईएस मेपिंग: बैठक में जल आपूर्ति और अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

हैंडपंप और बोरिंग के पानी की नियमित जांच जरूरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ड्रेनेज और पेयजल लाइन का पानी आपस में न मिले, इसके लिए ड्रेनेज और पेयजल लाइनों की मॉनीटरिंग शुरू होगी। इसके चलते शहर के प्रत्येक वार्ड में जांच लैब बनाने के साथ ही नई और पुरानी ड्रेनेज तथा पेयजल लाइनों की मॉनीटरिंग के लिए जीआईएस मेपिंग की जाएगी, जिससे दोनों लाइनें आसपास समानांतर रूप से न रहे।
सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में जिला विकास और निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति और अमृत योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में तय किया गया कि शहर में अमृत योजना पैकेज-1 और अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में सांसद ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत डाली जा रही नई जल और ड्रेनेज
लाइनों की जीआईएस मैपिंग अनिवार्य रूप से की जाए।
उन्होंने कहा कि पोर्टल पर नई लाइनों की मैपिंग तो की जा रही है, पर पुरानी जल एवं ड्रेनेज लाइनों की भी मैपिंग कर नई लाइनों के साथ सुपर इम्पोज किया जाए। पेयजल की गुणवत्ता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप और बोरिंग के पानी की नियमित जांच जरूरी है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी जल गुणवत्ता के सैंपल रैंडम आधार पर विभिन्न इलाकों से लगातार लिए जाने चाहिए, जिससे वास्तविक स्थिति का आकलन हो सके।
नर्मदा जल पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार करें
गर्मी के दिनों में जल जीवन मिशन की टंकियों के स्त्रोतों की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। निर्देश दिए गए कि जिले में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नर्मदा जल पहुंचाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाए।
गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए तत्काल कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल प्रारंभ किया जाए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और समस्याएं रखीं, जिन पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया।
सांसद ने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य आगामी ग्रीष्मकाल में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की जल समस्या से जनता को राहत दिलाना है। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, विधायक रमेश मेंदोला तथा मधु वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवजीवन विजय पंवार, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और श्रवण चावड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।
संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!