जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट: नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता
KHULASA FIRST
संवाददाता

भागीरथपुरा जलकांड से भी सबक नहीं ले रहा निगम प्रशासन, पार्षद और रहवासियों ने खोला मोर्चा, नेता प्रतिपक्ष ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 75 के कुम्हार भट्ठी और पालदा क्षेत्र में दूषित एवं बदबूदार पानी की शिकायत को लेकर कल नगर निगम की जनसुनवाई में रहवासियों का गुस्सा सामने आया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि करीब छह महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है और बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
अपनी शिकायत की गंभीरता अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए रहवासी और जनप्रतिनिधि दूषित पानी की बोतलें लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। विरोध के अनोखे तरीके के तहत इन बोतलों को गिफ्ट पैक में लपेटकर अधिकारियों को सौंपा गया। पैकेट खोले गए तो अंदर गंदे पानी की बोतलें देखकर अधिकारियों के सामने समस्या की स्थिति प्रत्यक्ष रूप से सामने आ गई।
पार्षद बोले- छह महीने से जारी है समस्या- वार्ड 75 के पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में पहुंचे रहवासियों ने नगर निगम की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की। पार्षद का आरोप है कि कुम्हार भट्ठी क्षेत्र में नर्मदा की पाइपलाइन से लगातार दूषित पानी पहुंच रहा है।
उनका कहना है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पार्षद ने आरोप लगाया कि अधिकारी लगातार आश्वासन दे रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर हालात में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने भागीरथपुरा की घटना का किया जिक्र
मामले को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने दूषित पानी की बोतल दिखाते हुए पालदा और कुमार भट्टी क्षेत्र की जलापूर्ति पर चिंता जताई। मिमरोट ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी से गंभीर स्थिति सामने आई थी।
इसके बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि कुम्हार भट्ठी और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन और घेराव किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने भागीरथपुरा की घटना का किया जिक्र
मामले को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने दूषित पानी की बोतल दिखाते हुए पालदा और कुमार भट्टी क्षेत्र की जलापूर्ति पर चिंता जताई। मिमरोट ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी से गंभीर स्थिति सामने आई थी।
सके बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि कुम्हार भट्ठी और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं की गई तो नगर निगम के खिलाफ आंदोलन और घेराव किया जाएगा।
निगम बोला- पाइप लाइन में लीकेज की शिकायत मिली
जनसुनवाई में ज्ञापन लेने पहुंचे अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति में लीकेज और दूषित पानी से संबंधित शिकायतें मिली हैं। उनके मुताबिक, सोमवार को पाइपलाइन में मेंटेनेंस और सुधार का काम भी किया गया है।
अपर आयुक्त ने कहा कि जलापूर्ति बहाल करने से पहले पानी के सैंपल लिए जाएंगे और उनकी लैब में जांच कराई जाएगी। जांच में पानी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पानी खराब मिला तो टैंकर से होगी वैकल्पिक व्यवस्था
अधिकारियों के अनुसार, पानी की गुणवत्ता की जांच के बाद ही जलापूर्ति को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा। यदि पानी पीने योग्य नहीं पाया गया तो आपूर्ति रोककर समस्या का समाधान किया जाएगा। तब तक प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से वैकल्पिक जलापूर्ति की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।
हालांकि, रहवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से सैंपलिंग और जांच के आश्वासन सुन रहे हैं। उनका कहना है कि टैंकर अस्थायी व्यवस्था हो सकती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान पाइप लाइन और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करना ही है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!