गैस पाइपलाइन धमाका: 30 घंटे के उग्र विरोध के बाद दर्ज किया मुकदमा; बॉम्बे हॉस्पिटल में समर्थकों ने किया प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र के सुमन नगर में मंगलवार को हुए भीषण गैस पाइपलाइन धमाके के मामले में प्रशासनिक हीला-हवाली के बाद आखिरकार पुलिस को झुकना पड़ा है। घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद, बुधवार देर रात पुलिस ने ठेकेदार एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई तब हुई, जब बॉम्बे हॉस्पिटल परिसर में घायल इनफ्लुएंसर जिनी झाला के समर्थकों, परिजनों और समाज जनों ने एकजुट होकर न्याय के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान बॉम्बे हॉस्पिटल के आईसीयू के बाहर जिनी झाला के समर्थकों और समाज जनों ने हाथों में ‘ जस्टिस टू जिनी' और ‘एफआईआर की मांग' लिखी तख्तियां लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना था कि जब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होती और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
वाटर रिचार्जिंग पिट के नाम पर अवैध खुदाई
इस पूरे हादसे में नगर निगम की घोर लापरवाही का खुलासा हुआ है। शहर में बोरिंग पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद वार्ड 31 के पार्षद बालमुकुंद सोनी की देखरेख में वाटर रिचार्जिंग पिट के नाम पर अवैध खुदाई की जा रही थी।
घायल इनफ्लुएंसर जिनी झाला के भाई शिकायतकर्ता यशवीर सिंह झाला ने विजय नगर थाने में दिए आवेदन में पार्षद, नगर निगम के इंजीनियरों, ठेकेदार और अवंतिका गैस लिमिटेड के अधिकारियों को नामजद करते हुए उन पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
पीड़ित परिवार का प्रशासन पर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रशासन शुरू से ही मामले को टालने और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा था, जिसके कारण 30 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान समाजजन ने प्रशासनिक ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए मांग की कि हादसे के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार पार्षद और निगम के इंजीनियरों को भी तुरंत हटाया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
अब जबकि मुकदमा दर्ज हो चुका है, सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस की जांच केवल ठेकेदार तक सीमित रहेगी या फिर इस अवैध कार्य के असली सूत्रधार पार्षद और निगम के आला इंजीनियरों को भी कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा?
तीनों घायलों की स्थिति अब भी नाजुक
बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती तीनों घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। जिनी झाला के साथ अन्य दो घायल सुभाष ठाकुर और गोपाल मालाकार के परिजन भी न्याय की राह देख रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और बोरिंग मशीन समेत अन्य उपकरणों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्षेत्र के लोग और प्रदर्शनकारी अब दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। यह घटना न केवल प्रशासन की नाकामी को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि जब तक आम जनता जागरूक होकर आवाज न उठाए, तब तक सरकारी तंत्र में जवाबदेही तय करना कितना कठिन है। अब पूरे शहर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है।
बोरिंग मशीन वालों पर केस
आग लगने की घटना के मामले में विजय नगर पुलिस ने घटना के बाद पुलिस ने मशीन ऑपरेटर सैल्ला मुत्थू, ठेकेदार राजेश चाचरा सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसआई अजय कुशवाह के अनुसार हादसे में जिनी झाला निवासी कैलाश पार्क (गीता भवन), सुभाष पिता हल्के सिंह ठाकुर निवासी काजी की चाल, गोपाल पिता धन्नालाल मालाकार निवासी सिंगापुर ग्रीन प्रीमियर और विजय पिता मुरारी पटेल निवासी गौरी नगर झुलस गए थे।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!