गैस पाइपलाइन हादसा: कंटेंट क्रिएटर को किया एयरलिफ्ट; ICU से बाहर आते ही कहा- मेरी हालत के लिए ये हैं जिम्मेदार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर गैस पाइपलाइन हादसे में गंभीर रूप से झुलसी कंटेंट क्रिएटर गिरी राजकुमारी उर्फ जिनी झाला को आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजा गया। अब जिनी का इलाज अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार पूरी तरह स्वस्थ होने में उन्हें कम से कम तीन से चार माह का समय लग सकता है और इस दौरान कई चरणों में सर्जरी करनी होगी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनाई गई मेडिकल योजना
गुरुवार को हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जिनी की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत परीक्षण कर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस से कंटेंट क्रिएटर को अहमदाबाद ले जाया गया, जहां अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जाएगा।
आईसीयू से बाहर आते ही छलका दर्द
अहमदाबाद रवाना करने से पहले जब जिनी को आईसीयू से बाहर लाया गया तो वह दर्द से कराह रही थीं। इस दौरान जिनी ने कहा कि उनकी मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। बातचीत के दौरान जिनी ने आरोप लगाया कि मेरी हालत के लिए पार्षद, अधिकारी जिम्मेदार है। इनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई? इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।
परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
जिनी के माता-पिता नवल सिंह झाला और धर्मेंद्र सिंह झाला ने भी हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं मंगेतर रजत प्रतापसिंह ने कहा कि शुरू से ही इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। स्थानीय पार्षद बालमुकुंद सोनी ही वहां बोरिंग करा रहे थे। वे झूठ बोल रहे थे कि वाटर हार्वेस्टिंग का काम चल रहा है। इसके लिए वे मुख्य रूप से जिम्मेदार है।
हादसे के बाद जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे
रजत प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि पीड़ितों का हाल जानने अस्पताल आया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल औपचारिक कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन जब्त कर ठेकेदार और चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जबकि वास्तविक जिम्मेदारों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रशासन द्वारा 30 जुलाई तक बोरिंग कार्य पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद संबंधित स्थान पर बोरिंग का काम कराया जा रहा था।
तीन और सर्जरी बाकी
परिजनों के अनुसार जिनी के हाथ की त्वचा की दो परतें पूरी तरह जल चुकी हैं, जबकि तीसरी परत भी गंभीर रूप से प्रभावित है। एक सर्जरी हो चुकी है और अभी कम से कम तीन बड़ी सर्जरी और होना बाकी हैं। डॉक्टरों का अनुमान है कि उपचार और रिकवरी की पूरी प्रक्रिया में तीन से चार महीने लग सकते हैं।
अन्य घायलों की हालत स्थिर
इसी हादसे में घायल गोपाल मालाकार, जो लगभग 10 से 15 प्रतिशत तक झुलसे हैं, तथा सुभाष ठाकुर, जो 10 से 12 प्रतिशत तक झुलसे हैं, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।
तीन सदस्यीय समिति ने जांच की शुरू
हादसे की जांच के लिए नगर निगम द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने जांच शुरू कर दी है। समिति में अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री आसित खरे और कार्यपालन यंत्री पी.एस. कुशवाह शामिल हैं।समिति को दो दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!