दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता: जांच पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

27 वर्षीय युवक का सुराग एक महीने बाद भी नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दोस्तों के साथ ओडिशा घूमने निकला 27 वर्षीय गणेश एक महीने से लापता है। लसूड़िया थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अब परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों के मुताबिक गणेश 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा गया था।
14 सितंबर तक लौटना था। सबसे बड़ा सवाल उस कहानी को लेकर है, जिसमें दोस्तों ने गणेश को विवाद के बाद 8 सितंबर को नागपुर जाने वाली ट्रेन में बैठाने का दावा किया था। परिजनों का कहना है रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में गणेश उस ट्रेन में चढ़ता हुआ दिखाई ही नहीं दिया।
गणेश की मां लालूबाई ने 13 सितंबर को लसूड़िया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार के अनुसार गणेश के साथ भूपेंद्र और अन्य दोस्त ओडिशा गए थे। दोस्तों ने परिजनों को बताया 7 सितंबर की रात गणेश ने शराब पीने के बाद विवाद किया था। अगले दिन सुबह उसे नागपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया। इसके बाद से गणेश का कोई पता नहीं चला।
ओडिशा में मंदिर-मंदिर तलाशता रहा परिवार... परिवार ने गणेश की तलाश में ओडिशा का रुख किया। मंदिरों और आसपास के इलाकों में गणेश की तस्वीर दिखाकर लोगों से पूछताछ की।
बस स्टैंड, आसपास और संभावित ठिकानों पर भी तलाश की, लेकिन एक महीने बाद भी गणेश का कोई सुराग नहीं मिला।परिवार का आरोप है लसूड़िया थाने से खुद ओडिशा जाकर गणेश को तलाशने की सलाह दी गई। परिजन इसी बात को लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे हैं।
शाम तक थाने में बैठे, फिर भी नहीं मिली मदद
बुधवार को गणेश के परिजन पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिले। बताया पुलिस अधिकारियों से पर्याप्त मदद नहीं मिली। एक बार शाम तक थाने में बैठे रहे, लेकिन गणेश को लेकर ठोस जानकारी नहीं दी गई।
दोस्तों से दोबारा पूछताछ जरूरी
जांच करे तो पुलिस के लिए दोस्तों के बयानों की दोबारा पड़ताल महत्वपूर्ण हो सकती है। गणेश आखिरी बार किन लोगों के साथ था, 7 सितंबर की रात वास्तव में क्या हुआ, 8 सितंबर की सुबह उसे कौन और कहां लेकर गया, रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के बाद वह कहां गया और उसके बाद उसका मोबाइल कहां सक्रिय रहा—इन सवालों के जवाब तलाशना जरूरी है।रेलवे स्टेशन और ओडिशा के संबंधित स्थानों के सीसीटीवी, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और गणेश के साथ गए दोस्तों की लोकेशन की जांच से घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ सकती हैं।
ट्रेन में बैठाने के सबूत नहीं
परिजनों को जब दोस्तों की बताई कहानी पर संदेह हुआ तो रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी खंगाला। परिवार का दावा है फुटेज में गणेश उस ट्रेन में चढ़ता दिखाई नहीं दिया। यही सबसे बड़ा सवाल है।
यदि गणेश ट्रेन में सवार हुआ नहीं तो कहां गया? दोस्तों ने उसे स्टेशन तक कब और किस तरह पहुंचाया? दोस्तों ने परिजनों को ट्रेन में बैठाने की कहानी क्यों गढ़ी? परिजनों ने उस होटल के संचालक से भी जानकारी ली, जहां दोस्तों के मुताबिक गणेश के साथ विवाद हुआ था। परिवार का कहना है होटल संचालक ने झगड़े से इनकार किया है। यानी घटनाक्रम और सामने आए तथ्यों में अंतर है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!