आईएएस के फार्म हाउस पर जुआकांड का खुलासा नए मोड़ पर: मामले ने पकड़ा तूल; दो पुलिसकर्मी सीसीटीवी में क्यों आए नजर, दबिश से पहले पहुंचने पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के पास महू के अवलीपुरा गांव स्थित एक वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी के फार्महाउस पर हुए बड़े जुआकांड के खुलासे के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मानपुर पुलिस की कार्रवाई में 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सरकारी शिक्षक से लेकर कारोबारी तक शामिल हैं। अब इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
दो पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ फार्महाउस पर मौजूद थे
जांच के दौरान सामने आया है कि दबिश से पहले इंदौर के दो पुलिसकर्मी अपने साथियों के साथ फार्महाउस पर मौजूद थे। आरोप है कि ये पुलिसकर्मी जुए की रकम में हिस्सा लेकर मौके से निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार जीतू और विकास नाम के पुलिसकर्मी दिखाई दिए हैं। उनके साथ सुमित नाम का एक बाहरी व्यक्ति और अन्य लोग भी नजर आए। पुलिस ने इस मामले में कथित मास्टरमाइंड जगदीश उर्फ कुबड़ा उर्फ राठौर को गिरफ्तार किया है, जबकि फार्महाउस के केयरटेकर रंजीत जाट को भी आरोपी बनाया गया है।
दोनों पुलिसकर्मी घटना के दिन ड्यूटी से नदारद थे
बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी घटना के दिन ड्यूटी से नदारद थे। जांच के दौरान एक पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिला, जिसने बाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों पहले निलंबित हो चुके टीआई लोकेश हिलारे के साथ भी काम कर चुके हैं।
फार्महाउस पर जुआ महज तीन दिन पहले ही शुरू हुआ
सूत्रों के अनुसार, फार्महाउस पर जुआ महज तीन दिन पहले ही शुरू हुआ था। आशंका है कि इसकी सूचना इंदौर से ही उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिससे स्थानीय मानपुर पुलिस को पहले से जानकारी नहीं मिल पाई। महू के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि वे दबिश के 30–45 मिनट बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां इंदौर पुलिस के कोई कर्मचारी नहीं मिले। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
13.67 लाख रुपए नकद जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13.67 लाख रुपए नकद, ताश के पत्ते, 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की हैं। वहीं, कार्रवाई में देरी को लेकर मानपुर टीआई लोकेन्द्र सिंह हिरवे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को निलंबित कर दिया गया है।
आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर फार्म हाउस
पुलिस के अनुसार, यह फार्महाउस आईएएस वंदना वैद्य और उनके पति अंबरीश वैद्य के नाम पर है। वंदना वैद्य वर्तमान में इंदौर में मप्र वित्त विकास निगम की प्रबंध संचालक हैं और पूर्व में शहडोल कलेक्टर रह चुकी हैं। मामले में अब पुलिस विभाग की भूमिका और संभावित मिलीभगत को लेकर जांच तेज कर दी गई है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!