खबर
Top News

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश: 170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अक्टूबर 2026, 3:32 pm
शेयर करें:
तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश

हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर ट्रैफिक पुलिस की पहल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क पर एक छोटी-सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और नियमों की अनदेखी सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती है।

इसी खतरे को रोकने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस की टीमें स्कूल, कोचिंग संस्थान और ट्रेवल्स संचालकों तक पहुंचीं और विद्यार्थियों से लेकर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी।

ट्रैफिक डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीरथ बाई स्कूल में एसीपी ट्रैफिक जोन-4 सुप्रिया चौधरी, निरीक्षक राजू सांवले और निरीक्षक लक्ष्मी धारवे ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को शॉर्ट फिल्म और प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं के कारण, यातायात नियमों की जरूरत और सुरक्षित आवागमन के तरीके समझाए गए। पुलिस ने विद्यार्थियों से खुद नियमों का पालन करने के साथ परिवार और परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की।

इसके अलावा ट्रैफिक टीआई सुमित बिलोनिया ने ट्रेवल्स स्टाफ और वाहन चालकों को जिम्मेदारी से वाहन चलाने की समझाइश दी। ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव और पार्किंग नियमों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई।

वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाने और वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने के निर्देश दिए गए।

170 से अधिक विद्यार्थियों ने जाना हेलमेट-सीट बेल्ट का महत्व
ट्रैफिक टीआई राधा यादव ने एलेन कोचिंग इंस्टिट्यूट में 170 से अधिक विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, सुरक्षित वाहन चालन और सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों से परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

संबंधित समाचार

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

3 minutes ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

8 minutes ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

9 minutes ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

17 minutes ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

23 minutes ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

36 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

40 minutes ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 1 hour ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 1 hour ago
छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर
Top News

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

about 1 hour ago
फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
Top News

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

about 1 hour ago
छात्रा को मिलने बुलाया
Top News

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

about 2 hours ago
सड़क हादसा
Top News

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल
Top News

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

about 2 hours ago
गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’
Top News

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?

about 2 hours ago
भिक्षुक केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली रुपाली जैन की होगी गिरफ्तारी
Top News

भिक्षुक केंद्र के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाली रुपाली जैन की होगी गिरफ्तारी:कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पीएम से कौन बोले
Top News

देखिए वीडियो, पीएम से कौन बोले:घायल था, लेकिन हिम्मत नहीं हारी: हनुमान चालीसा पढ़ते हुए खोला कॉकपिट का दरवाजा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!