जुए-सट्टे से ड्रग्स तक... डेढ़ लाख की एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर इम्मू धराया: एक अन्य मामले में चंदन नगर पुलिस ने 2 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, कनाड़िया में कार से सप्लाई देने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्त में, अब पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
चंदन नगर पुलिस ने जुए-सट्टे से जुड़े हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ इम्मू को डेढ़ लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इसी दौरान 2 किलो 164 ग्राम गांजे के साथ एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा। वहीं कनाड़िया पुलिस ने देर रात एमडी ड्रग्स की सप्लाई देने कार से आए दो युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों मामलो में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
चंदन नगर थाना टीआई तिलक कारोले के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सिरपुर तालाब पार्किंग की दीवार के पास घेराबंदी कर इमरान उर्फ इम्मू (32) निवासी लोहा गेट को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 16.47 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है इम्मू पहले क्षेत्र में जुए-सट्टे का कमीशन एजेंट था। उस पर चंदन नगर थाने में 4(क) सट्टा एक्ट के आधा दर्जन, 13 जुआ एक्ट के दो और दुष्कर्म सहित कुल 9 केस दर्ज हैं।
आरोपी रतलाम से एमडी ड्रग्स लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर शहर के युवाओं को बेचता था। उसके मोबाइल, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बैंक लेन-देन और डिजिटल संपर्कों की जांच की जा रही है। इससे ड्रग्स सप्लायरों और खरीदारों की पूरी चेन सामने आ सकती है।
इसी अभियान के दौरान चंदन नगर पुलिस ने ही जगदीशपुरी मैदान के पास चाय की टपरी के समीप दबिश देकर अनवर पिता राशिद खान (43) को 2 किलो 164 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई। आरोपी ने बताया वह दूसरे जिलों से गांजा खरीदकर इंदौर में महंगे दाम में बेचता था। उसने नशे की लत, जल्दी पैसा कमाने और कर्ज चुकाने के लिए नशे का यह धंधा अपनाने की बात कबूली।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!