करोड़ों की सरकारी जमीन का फर्जी नामांतरण आदेश: निजी नाम पर दर्ज कर बेचने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर तहसील के चित्तौड़ा गांव में करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की सरकारी जमीन को निजी नाम पर दर्ज कराने और बेचने का बड़े मामले का खुलासा हुआ है।
जांच में जमीन के नामांतरण से जुड़ा आदेश फर्जी पाया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस जमीन पर सहकारी समिति से कर्ज भी लिया गया है।
मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है और जमीन को दोबारा सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आवेदन से पहले ही तैयार हो गया फर्जी आदेश
जानकारी के अनुसार चित्तौड़ा गांव की सरकारी जमीन लंबे समय से रिकॉर्ड में निजी व्यक्ति के नाम दर्ज थी।
बाद में इस जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया। जमीन खरीदने वाले ने नामांतरण के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया।
लेकिन जांच में सामने आया कि आवेदन पर वास्तविक कार्रवाई होने से पहले ही नामांतरण का आदेश तैयार कर लिया गया था।
जुलाई 2025 में सांवेर के नायब तहसीलदार सीएल टाक के नाम से जारी आदेश में बताया गया कि तेजूबाई ने 1.456 हेक्टेयर जमीन राजेश वर्मा से खरीदी है।
इसमें 24 जून 2021 को हुई रजिस्ट्री के आधार पर तेजूबाई के नाम नामांतरण स्वीकृत किए जाने की बात लिखी गई थी। हालांकि जांच के दौरान यह आदेश फर्जी पाया गया।
असली आदेश में खारिज हुआ था नामांतरण
राजस्व रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि इस मामले में वास्तविक आदेश 6 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ था। केस नंबर भी वही था, लेकिन वास्तविक आदेश में नामांतरण आवेदन को खारिज कर दिया गया था।
आदेश के मुताबिक तेजूबाई और राजेश वर्मा दोनों ही सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। वहीं पटवारी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ संबंधित जमीन वर्ष 1956 से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जमीन सहकारी समिति में बंधक है और इस पर कर्ज भी चल रहा है। इसके अलावा जमीन को अहस्तांतरणीय बताया गया है, यानी इसका हस्तांतरण या बिक्री नियमों के विपरीत है।
सरकारी जमीन को निजी बनाने की कोशिश
तहसीलदार सीएल टाक ने बताया कि जुलाई 2025 में जारी नामांतरण आदेश पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा, संबंधित जमीन सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है और पहले हरिजन संस्था के नाम पर रही है।
उन्होंने बताया कि जमीन का रिकॉर्ड सुधारने और इसे दोबारा सरकारी दर्ज कराने के लिए फाइल उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी आदेश के जरिए सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री करने का प्रयास किया गया।
राजस्व विभाग अब इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों और जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर करने वालों की भूमिका की जांच कर रहा है।
संबंधित समाचार

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!