फ्लैट में चोरों ने बोला धावा: लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूधिया इलाके के नीलगिरी परिसर में बदमाशों ने एक फ्लैट को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पांच आरोपी फ्लैट में घुसते हुए नजर आ रहे हैं।
पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना 27 सितंबर 2026 की बताई जा रही है।
बदमाशों ने पहले बहाने से फ्लैट का दरवाजा खुलवाया और अंदर दाखिल होने के बाद परिवार के साथ मारपीट की।
पीड़ित को चादर से ढंक दिया
आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित को चादर से ढंक दिया और इसके बाद घर से नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।
बहाने से खुलवाया दरवाजा
खुड़ैल पुलिस के मुताबिक वारदात नीलगिरी परिसर के ब्लॉक नंबर-1 स्थित फ्लैट नंबर 402 में हुई। चौबे परिवार इस फ्लैट में रहता है।
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने किसी बहाने से फ्लैट का दरवाजा खुलवाया।
लाखों के जेवर-नकदी लूटी
दरवाजा खुलते ही आरोपी जबरन अंदर घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को चादर से ढंक दिया।
इसके बाद घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर सभी आरोपी मौके से निकल गए।
सीसीटीवी से खुला वारदात का राज
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज में पांच संदिग्ध नजर आए, जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें तीन नाबालिग हैं।
चोरी का सामान भी बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में चोरी किया गया सामान भी बरामद करने का दावा किया है।
बरामदगी में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपियों ने फ्लैट की रेकी की थी या नहीं और क्या वे किसी अन्य घटना में भी शामिल रहे हैं।
संबंधित समाचार

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!