सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास स्थित सहारा सिटी होम्स में इन दिनों चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। सीवरेज लाइन चोक होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। कॉलोनी में रहने वाले सैकड़ों लोग रोजमर्रा की सफाई व्यवस्था न होने से बेहद परेशान हैं।
मेंटेनेंस संभालने वाला प्रबंधन रहवासियों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पहले जहां सफाई और मेंटेनेंस के काम के लिए आठ लोग लगे रहते थे, वहीं अब सिर्फ दो-तीन कर्मचारी ही बचे हैं।
इस पूरी व्यवस्था को मैनेजर अशोक संभाल रहे हैं। कर्मचारियों की कमी की वजह से कॉलोनी में सफाई का काम पूरी तरह से ठप पड़ा है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
सीवरेज का पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। रहवासियों का कहना है कि समस्या बताने के बाद भी मैनेजर अशोक काम कराने में टालमटोल करते हैं और 10 से 15 दिनों तक कोई सुनवाई नहीं होती।
सफाई न होने के बावजूद हर महीने मेंटेनेंस का पैसा लिया जा रहा है। इसके अलावा घरों में बिजली के अलग मीटर नहीं लगाए गए हैं, बल्कि सब-मीटर के जरिए मनमाना बिल वसूला जा रहा है। मेंटेनेंस का पैसा देने के बाद भी गंदगी में रहने को मजबूर लोगों में प्रबंधन के रवैये को लेकर भारी नाराजगी है।
संबंधित समाचार

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!