खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

2.05 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर 30 लाख से ज्यादा की ठगी
शिकायत की जांच कर क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिलाने के नाम पर कारोबारी से 30.75 लाख रुपए हड़पने और फर्जी बैंक अधिकारी बन 2.05 करोड़ रुपए का लोन कराने के आरोपों में क्राइम ब्रांच ने नवीन ओझा के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 316(5) और 318(4) का केस दर्ज कर जांच शुरु की है। खास बात यह है 5 जुलाई को खुलासा फर्स्ट ने ‘लाखों डकार गया टोपीबाज’ शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर में कारोबारी को 2 करोड़ से ज्यादा के लोन के जाल में फंसाने, स्टाम्प ड्यूटी और बैंक प्रक्रिया के नाम पर लाखों रुपए लेने तथा फर्जी बैंक अधिकारी बन लोन कराने के आरोप सामने आए थे।
मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद शिकायत की जांच हुई और अब क्राइम ब्रांच ने आरोपी नवीन ओझा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राऊ निवासी कारोबारी हर्ष शर्मा ने शिकायत की थी जुलाई 2023 में हर्ष की मुलाकात नवीन ओझा से एक मित्र ने कराई और उसे कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया। नवीन ने तिलक नगर-मित्र नगर में एक प्लॉट दिखाया।
हर्ष ने प्रॉपर्टी कारोबारियों से जानकारी ली तो उसकी कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपए सामने आई। आरोपियों ने उस संपत्ति पर करीब दो करोड़ लोन का भरोसा दिया।
नवीन ने संपत्ति का वैल्यूएशन बढ़ाने और 15 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी जमा कराने की बात कही। बाद में हर्ष के राऊ स्थित मकान और मित्र नगर के प्लॉट को बंधक रखकर उनके नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपए का लोन स्वीकृत कराया गया।
इस रकम में से 21.62 लाख रुपए से पुराना होम लोन चुकाया। प्लॉट के लिए 35.70 लाख रुपए विक्रेता को दिए गए वहीं 75 लाख रुपए गौरव खंडेलवाल के खाते में ट्रांसफर किए गए ताकि लोन की किस्त जमा होती रहे।
नवीन ओझा ने बैंक में स्टांप ड्यूटी जमा कराने के नाम पर 28.75 लाख रुपए आरटीजीएस से अपने खाते में लिए और 2 लाख रुपए नकद भी लिए। हर्ष के मुताबिक इस तरह नवीन ने कुल 30.75 लाख रुपए लिए। बाद में 25 मार्च 2026 को उसने इनमें से 1.50 लाख रुपए ही वापस किए।
किस्त अटकी तो कारोबारी को हुआ शक
हर्ष ने लोन बंद कराने की बात कही तो नवीन ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद हर्ष ने अन्य बैंकों में दस्तावेज दिखाए। वहां पता चला दोनों संपत्तियों की वास्तविक बाजार कीमत 2.05 करोड़ रुपए नहीं है।
यहीं से उन्हें लोन प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का शक हुआ। चोला मंडलम् फाइनेंस की देवास नाका शाखा में जानकारी लेने पर हर्ष को कथित तौर पर पता चला नवीन कंपनी का अधिकारी नहीं, बल्कि लोन एजेंट था, जिसे कंपनी से पहले ही हटाया जा चुका था।
भाई के साथ रसूखदारों ने डाला दबाव?
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आरोपी के भाई विजय के साथ कुछ भाजपा नेता और प्रभावशाली लोग क्राइम ब्रांच पहुंचे। नवीन ओझा को छुड़ाने या राहत दिलाने की कोशिश को लेकर भी चर्चा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के भाई विजय के साथ कुछ भाजपा नेताओं और रसूखदार लोगों के क्राइम ब्रांच पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में रखा है और जांच जारी है।
अड़ीबाज को घर से टांगाटोली कर उठा लाई पुलिस
2.05 करोड़ रुपए के लोन मामले में आरोपी नवीन ओझा को क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज होने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश और डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा।
क्राइम ब्रांच लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस दस्तावेज, पैसे के लेन-देन और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच पकड़ने गई तो वह टीम से ही अड़ीबाजी करने लगा जिसके बाद क्राइम ब्रांच उसे टांगाटोली कर उठा कर थाने लाई ओर चड्डी-बनियान में बैठा दिया।
संबंधित समाचार

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!