अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने शहर में फायर सेफ्टी और जल संरक्षण नियमों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है। आयुक्त क्षितिज सिंघल के आदेश पर हुई जांच के दौरान अग्निशमन मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर अब तक 182 इमारतों को सील कर दिया गया है।
निगम की टीमों ने पाया कि कई भवनों में आग बुझाने के उपकरण या तो गायब थे या फिर चालू हालत में नहीं थे।
निगम रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम न लगवाने वाले परिसरों के खिलाफ भी पेनल्टी अभियान चला रहा है। दो दिन में होटल हॉलिडे, केएफसी, इठलाती साड़ी, 12/1 साउथ तुकोगंज, सुमेरन बॉयज हॉस्टल, देवनीश हॉस्टल और मंगल नगर स्थित 11 इमारतों पर 3.30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इस तरह वॉटर हार्वेस्टिंग की अनदेखी करने वाली कुल 156 इमारतों से अब तक 16.03 लाख रुपए का अर्थदंड वसूला जा चुका है।
निगम के भवन अधिकारियों और भवन निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शहरभर में निरीक्षण लगातार जारी रखा जाए। निगम ने साफ किया है कि इमारतों में फायर सिस्टम का हमेशा वर्किंग कंडीशन में होना और वॉटर हार्वेस्टिंग का चालू रहना अनिवार्य है।
आगामी दिनों में यह जांच अभियान और तेज होगा, नियम तोड़ने वालों पर सीलिंग के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध ट्रेड लाइसेंस पर नगर निगम की कार्रवाई, 14 दुकानें की सील, 57 का हुआ नवीनीकरण
नगर निगम के राजस्व विभाग ने शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त राजस्व आकाश सिंह के निर्देश पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 14 दुकानों को सील कर दिया गया, जबकि 57 दुकानों के ट्रेड लाइसेंस का मौके पर नवीनीकरण कराया गया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व टीमों ने बाजारों में जाकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की जांच की। सील की गई दुकानों में जोन क्रमांक 03 की 8 और जोन क्रमांक 15 की 6 दुकानें शामिल हैं।
निगम प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस व्यापार संचालित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!