कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना: खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुबई-तेल अवीव फ्लाइट हादसे में घायल कैप्टन स्मित मछार का इलाज जारी है, वहीं उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
कैप्टन मछार के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की
मंदिर के पुजारियों ने भगवान गणेश के समक्ष विशेष पूजन कर संकट नाशक मंत्रों का जाप किया और कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की।
पूजन के दौरान एक ही कामना दोहराई गई। कैप्टन स्मित मछार जल्द स्वस्थ हों और सकुशल अपने परिवार के बीच लौटें।
फ्लाइट से जुड़े घटनाक्रम में हुए गंभीर रूप से घायल
कैप्टन स्मित मछार दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट से जुड़े एक घटनाक्रम में गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद उनकी हालत चिंताजनक बताई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद उनके साहस और विमान को सुरक्षित लैंडिंग तक पहुंचाने में उनकी भूमिका की चर्चा भी सामने आई है।
अस्पताल में इलाज, मंदिर में गूंजे मंत्र
कैप्टन स्मित मछार के परिवार और शुभचिंतकों की चिंता के बीच खजराना गणेश मंदिर में उनकी सलामती के लिए विशेष पूजा रखी गई। भगवान गणेश को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला देवता माना जाता है।
इसी आस्था के साथ पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन किया और कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
हर प्रार्थना में एक ही कामना
पूजा में शामिल लोगों ने कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंदिर में हुए विशेष पूजन के दौरान उनके जीवन की रक्षा और जल्द स्वस्थ होकर परिवार के पास लौटने की प्रार्थना की गई।
एक तरफ अस्पताल में कैप्टन स्मित मछार का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके लिए शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।
खजराना गणेश मंदिर में भी यही कामना रही कि संकट टले, कैप्टन स्मित स्वस्थ हों और जल्द अपने परिवार के बीच वापस लौटें।
संबंधित समाचार

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!