बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना: पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया पुलिस ने बायपास स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को वारदात से पहले गिरफ्तार किया है। आरोपी एबी रोड बायपास पर पेट्रोल पंप को निशाना बनाने की तैयारी में थे। पुलिस ने इनके कब्जे से दराता, मिर्च पाउडर, पेंचकस, टामी, हथौड़ी और करीब सब्बल जब्त किया है।
एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक कल रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एचआर रिसोर्ट बायपास सर्विस रोड के पास खाली मैदान में 4-5 लोग हथियारों के साथ मौजूद हैं। वे बायपास स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव के नेतृत्व में दो पुलिस टीम बनाई गईं। दोनों टीमों ने एचआर रिसोर्ट के पास खाली मैदान में घेराबंदी की। यहां पांच युवक कुछ दूरी पर घेरा बनाकर बातचीत करते मिले।
पुलिस के अनुसार वे पेट्रोल पंप पर लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने सभी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस से बचकर भागने के दौरान राणा मकवाना गिर गया, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई।
तलाशी में राणा मकवाना के पास दराता, दीपक रघुवंशी के पास 100 ग्राम मिर्च पाउडर, श्याम सोलंकी के पास पेंचकस और टामी मिली। सोहन के पास हथौड़ी और श्याम बिहारीलाल के पास से सब्बल बरामद हुआ।
पुलिस ने राणा मकवाना, दीपक रघुवंशी, श्याम सोलंकी, सोहन और श्याम बिहारीलाल को गिरफ्तार किया है। इनमें राणा पर एनडीपीएस, अपहरण, दुष्कर्म, लूट और साजिश सहित तीन मामले दर्ज बताए गए हैं।
दीपक के खिलाफ आबकारी एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है। अन्य तीन आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 310(4), 310(5) में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सहर्ष यादव, एसआई दीपक पालिया, एसआई शिवलाल ठाकुर, जगदीश डांगी, कुलदीप, आनंद जाट सहित आदि की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!