खबर
Top News

फर्जी शपथ-पत्र का खुलासा सतवा बी की विकास अनुमति रद्द: कोर्ट केस छुपाकर कलेक्टर से ली कॉलोनी की परमिशन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 7:09 pm
शेयर करें:
फर्जी शपथ-पत्र का खुलासा सतवा बी की विकास अनुमति रद्द

पूर्व विधायक के बेटे की साझेदारी वाली विवादित जमीन पर शुरू हो गया था डेवलपमेंट

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
जमीन अदालत में, लेकिन कागजों में सब कुछ साफ। इसी खेल ने चर्चित सतवा बी कॉलोनी की विकास अनुमति छीन ली। आरोप है बिल्डर और उसके साझेदारों ने जिस जमीन पर न्यायालय में सिविल मुकदमा लंबित था, उसको विवादमुक्त बताकर कलेक्टर कार्यालय से विकास अनुमति हासिल कर ली। मामला खुला तो प्रशासन ने अनुमति की शर्तों के गंभीर उल्लंघन पर विकास अनुज्ञा निरस्त कर दी।

इस मामले ने बिल्डर लॉबी और सरकारी अनुमति प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। चौंकाने वाली बात है शिकायतकर्ता के अनुसार इस परियोजना में पूर्व विधायक विशाल पटेल के पुत्र गिरिराज पटेल भी साझेदार हैं। अनुमति निरस्त होने के बाद मामला प्रशासन के साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय है। मामला ग्राम बड़ियाकीमा स्थित सतवा-बी कॉलोनी का है। ग्राम दूधिया निवासी कुसुम जाट ने अपने अधिवक्ता अभिषेक रघुवंशी के माध्यम से जनसुनवाई में शिकायत कर बताया था संबंधित भूमि के स्वामित्व को लेकर सिविल प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

इसमें श्वेतांक श्रीमाल प्रतिवादी हैं। कॉलोनी की अनुमति लेते समय शपथ पत्र में घोषित किया गया भूमि संबंधी कोई विवाद या न्यायालयीन प्रकरण लंबित नहीं है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी विकास अनुमति की शर्त क्रमांक 25 और 31 में स्पष्ट उल्लेख है भूमि से संबंधित कोई मामला न्यायालय में लंबित हो या प्रस्तुत दस्तावेजों में तथ्य छिपाए गए हों, तो अनुमति स्वत निरस्त हो जाएगी। शिकायत के परीक्षण के बाद इन्हीं शर्तों के उल्लंघन के आधार पर विकास अनुमति रद्द कर दी गई।

जसप्रीत सिंह-श्वेतांक श्रीमाल पर कार्रवाई की मांग: शिकायतकर्ता का आरोप है विवादित भूमि पर कुछ समय पहले कब्जा लेकर विकास कार्य भी शुरू कर दिया गया था। अब अनुमति निरस्त होने के बाद पूरे प्रोजेक्ट का भविष्य अधर में लटक गया है। कुसुम जाट ने मांग की है फर्जी शपथ-पत्र देकर अनुमति प्राप्त करने वाले जसप्रीत सिंह, श्वेतांक श्रीमाल और फर्म के सभी साझेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

15 minutes ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

18 minutes ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

24 minutes ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

33 minutes ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

34 minutes ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

42 minutes ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

44 minutes ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 1 hour ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 1 hour ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 1 hour ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 1 hour ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 1 hour ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 1 hour ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 1 hour ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 1 hour ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 2 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 2 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!