रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में इंस्टाग्राम रील बनाने और फोटो खिंचवाने के बहाने लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स के मैनेजर को उसकी पुरानी परिचित युवती ने बातों में उलझाया और बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे रुपए अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखवा लिए।
इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर एक्टिवा और रकम लेकर चली गई।
मामले में एमजी रोड पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक में जमा कराने जा रहा था 10 लाख रुपए का कलेक्शन
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, फरियादी अंकित उपाध्याय सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
8 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह शोरूम का 10 लाख रुपए का कलेक्शन बैंक में जमा कराने के लिए मोपेड से निकला था।
इसी दौरान डीआरपी लाइन के पास भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के गेट पर उसे अपनी पुरानी परिचित आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा मिली।
आरोप है कि युवती ने बातचीत के दौरान अंकित से फोटो खिंचवाने और इंस्टाग्राम रील बनाने की बात कही।
जिद करके घर के पास बुलाया
शिकायत के मुताबिक, युवती ने अंकित से कहा कि वह अक्सर बड़ी रकम बैंक में जमा कराने जाता है और इसी दौरान पैसों के साथ फोटो तथा रील बनाई जा सकती है।
अंकित ने शुरुआत में इनकार किया, लेकिन युवती की जिद के बाद वह स्नेहलतागंज स्थित उसके घर के पास पहुंच गया।
एक्टिवा की डिग्गी में रखवाए रुपए, फिर हुई फरार
घर के पास पहुंचने पर युवती ने अंकित से 10 लाख रुपए अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखने को कहा।
उसने भरोसा दिलाया कि रील बनाने के बाद रकम वापस कर देगी। पुरानी पहचान के चलते अंकित ने रुपए डिग्गी में रख दिए।
इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर एक्टिवा लेकर वहां से चली गई। आरोप है कि वह रकम लेकर वापस नहीं लौटी।
मालिक को बताई घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद अंकित ने अपने मालिक को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वह एमजी रोड थाने पहुंचा और थाना प्रभारी विजय सिसौदिया को मामले से अवगत कराया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस युवती के संबंध में जानकारी जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!