नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी: अकादमी संचालक पर 3 लोगों से पैसे लेने का आरोप; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
11 लाख रुपए लेने का आरोप
ब्लू मून एविएशन एकेडमी के संचालक अमित कुमार सिन्हा पर तीन लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 11 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राउंड स्टाफ की नौकरी के नाम पर मांगे पैसे
पुलिस के मुताबिक, भोलाराम उस्ताद मार्ग निवासी सौरभ ठाकुर एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की नौकरी के लिए आनंद नगर स्थित श्री हरिगोपाल कॉम्प्लेक्स में संचालित अकादमी पहुंचे थे।
सौरभ का आरोप है कि अकादमी संचालक अमित सिन्हा ने नौकरी दिलाने की बात कही और बाद में इंटरव्यू व जॉइनिंग के नाम पर पैसे मांगे।
पहले मुंबई में इंटरव्यू के लिए 2 लाख रुपए मांगे गए। इसके बाद दिल्ली में बिना इंटरव्यू सीधे जॉइनिंग कराने की बात कहकर 3 लाख रुपए और मांगे गए। सौरभ के मुताबिक उन्होंने ऑनलाइन 3 लाख रुपए भेज दिए, लेकिन इसके बाद जॉइनिंग नहीं हुई।
दो अन्य युवतियों से भी 3-3 लाख लेने का आरोप
सौरभ के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले जब वह अकादमी के ऑफिस पहुंचा तो वहां राज जोशी से मुलाकात हुई। राज ने बताया कि उसकी मंगेतर तनु श्री मेहरा और उसकी मित्र साक्षी निखिलजे भी नौकरी के नाम पर पैसे देने के बाद ठगी का शिकार हुई हैं।
आरोप है कि तनु मेहरा से 3 लाख रुपए और साक्षी निखिलजे से भी 3 लाख रुपए लिए गए। इस तरह तीनों से कुल 11 लाख रुपए लेने की शिकायत पुलिस को दी गई है।
थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद सौरभ ठाकुर, राज जोशी और साक्षी निखिलजे भंवरकुआं थाने पहुंचे और अकादमी संचालक अमित सिन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब पुलिस ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, अकादमी से जुड़े दस्तावेजों और आरोपों की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!