लाखों की ठगी: एडवांस लेने के बाद नहीं लगाई लिफ्ट; कंपनी के संचालक पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर में लिफ्ट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंदौर की केन्स एलेवेटर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ने एडवांस राशि लेने के बावजूद न तो लिफ्ट लगाई और न ही पैसे लौटाए।
इंदौर निवासी है कंपनी संचालक
शिकायत के बाद माणकचौक थाना पुलिस ने इंदौर निवासी कंपनी के संचालक मनीष गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माणकचौक थाना क्षेत्र के पोरवाड़ों का वास, ओझाखाली निवासी अश्विन मूणत ने पुलिस को बताया कि उनकी नाहरपुरा में अश्विन टेलिकॉम नाम से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।
वर्ष 2024 में दुकान के ऊपर मकान का निर्माण कराया था, जिसके लिए लिफ्ट लगाने की जरूरत थी। इसी दौरान उन्होंने इंदौर स्थित केन्स एलेवेटर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के संचालक मनीष गुप्ता से संपर्क किया।
7.20 लाख में तय हुआ सौदा, 3.54 लाख दिए एडवांस
अश्विन के अनुसार, मनीष गुप्ता ने लिफ्ट लगाने का कुल खर्च 7.20 लाख रुपए बताया और एडवांस राशि मांगी। 11 मार्च 2024 को उनके पिता अनोखीलाल मूणत के यूनियन बैंक के लोन खाते से 3 लाख 54 हजार रुपए कंपनी के यस बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए।
राशि मिलने के बाद भी लिफ्ट नहीं लगाई
राशि मिलने के बाद भी कंपनी ने लिफ्ट नहीं लगाई। कई बार फोन और संपर्क करने के बावजूद न तो काम शुरू किया गया और न ही एडवांस राशि लौटाई गई।
10 लोगों से ठगी का आरोप
जांच के दौरान सामने आया कि मनीष गुप्ता ने रतलाम के कई अन्य लोगों से भी लिफ्ट लगाने के नाम पर एडवांस राशि ली। शिकायतकर्ताओं में मनोज गुप्ता (शास्त्री नगर), निलेश चाणोदिया (नौलाईपुरा) शामिल हैं।
इनके अलावा लोकेश व्यास (सखवाल नगर), मयंक पाठक (पैलेस रोड), मनोज परमार (गरबा टेक्सटाइल्स, शहर सराय), अनिल मूणत (जैन कॉलोनी), जयंत जैन (हनुमान रूंडी), तुषार पोरवाल (पोरवाड़ों का वास) और आयुष कोठारी (चौमुखी पुल) शामिल हैं। इन लोगों से ली गई राशि का आंकड़ा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
तीन पीड़ित पहुंचे थाने, दर्ज हुआ केस
अश्विन मूणत के साथ ठगी के शिकार तुषार पोरवाल और मनोज गुप्ता भी माणकचौक थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि लिफ्ट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!