नौकरी का झांसा देकर 16 लाख की ठगी: अधिकारी बनकर जाल में फंसाया; 6 लोगों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कानपुर।
आयकर विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जनरल स्टोर संचालक से 16 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधिकारी बनकर दिखाया विजिटिंग कार्ड
रायपुरवा निवासी अमित गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात आशुतोष नाम के युवक से हुई थी। आशुतोष मूल रूप से ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है और फिलहाल पनकी इलाके में रह रहा था।
आरोप है कि उसने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए अपना विजिटिंग कार्ड दिखाया और विभाग में क्लर्क की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च होने की बात कही।
खातों में डलवाए पैसे
पीड़ित के अनुसार आरोपी की बातों में आकर उसने 2016 से 2019 के बीच अलग-अलग समय पर आरोपी और उसके परिवार के खातों में पैसे ट्रांसफर किए।
अमित गुप्ता ने बताया कि उसने आशुतोष, उसकी मां, पिता, पत्नी और एक रिश्तेदार के बैंक खातों में कुल 16,28,069 रुपये जमा किए।
जॉइनिंग के समय हुआ खुलासा
काफी समय बाद जब अमित ने नौकरी के बारे में पूछा तो आरोपी ने उसे आयकर विभाग का नियुक्ति पत्र दे दिया। लेकिन जब वह कानपुर स्थित कार्यालय में जॉइनिंग के लिए पहुंचा तो पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। पत्र पर आकाश सिंह (उपायुक्त सर्किल) के नकली हस्ताक्षर भी किए गए थे।
छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
मामले में विजय कुमार, थाना प्रभारी रायपुरवा के अनुसार शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका व पैसों के लेन-देन से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!