चार मंजिला इमारत ढही: मलबे में दबी कार; इलाके में मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के बड़ा फुहारा में मंगलवार को 30 वर्ष से अधिक पुरानी एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि मंगलवार को बाजार बंद होने के कारण इमारत के आसपास लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मलबे की चपेट में आने से एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्राउंड फ्लोर पर संचालित थी साड़ी की दुकान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जिस इमारत के गिरने की घटना हुई, उसके ग्राउंड फ्लोर पर 'सोसाइटी साड़ी भंडार' नाम से कपड़ों की दुकान संचालित होती थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत का स्वामित्व राजा जैन के पास बताया जा रहा है। हादसे में इमारत के बाहर खड़ी एक कार मलबे के नीचे दब गई और उसे भारी नुकसान पहुंचा।
रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की घेराबंदी कर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने बताया कि मलबे के नीचे किसी के फंसे होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए सर्च अभियान चलाया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
कांग्रेस ने नगर निगम पर उठाए सवाल
हादसे के बाद कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि शहर में कई जर्जर और खतरनाक इमारतें अब भी खड़ी हैं, लेकिन समय रहते उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि शहर के सभी जर्जर भवनों का तत्काल सर्वे कराया जाए और हादसों की आशंका वाले भवनों को सुरक्षित करने या हटाने की कार्रवाई की जाए।
जर्जर भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद शहर में जर्जर भवनों की निगरानी और नगर निगम द्वारा किए जाने वाले सर्वे एवं कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इमारत गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!