फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने चाणक्यपुरी चौराहे से 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फूल की बोरी में गांजा लेकर महर्षि गौतम उद्यान की सर्विस रोड से जा रहा था। उसी समय टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के मुताबिक कल टीम चाणक्यपुरी चौराहे के पास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महर्षि गौतम उद्यान की सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की बोरी लेकर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली।
बोरी की जांच करने पर उसमें 4.064 किलो अवैध गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी सागर गौड़ निवासी बाणगंगा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है। पूछताछ में गांजे के स्रोत, सप्लायर और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सागर गौड़ आठवीं तक पढ़ा है और मरीमाता चौराहे पर फूल बेचने की दुकान चलाता है। उसके खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इनमें मल्हारगंज थाने में मारपीट और धमकी का केस, बाणगंगा थाने में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी का मामला तथा वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण शामिल है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!