पूर्व विधायक के भांजे ने की आत्महत्या: गोली मारकर दी जान; 12 बोर बंदूक से की फायरिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
जिले में शुक्रवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के भांजे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय घर में कोई नहीं था
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी लोग एक इंगेजमेंट कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
खेती-किसानी का काम करता था मृतक
यह घटना देहात थाना क्षेत्र के इंग्लेखेड़ी गांव की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरतेज पुत्र बिजेंदर सिंह संधू के रूप में हुई है, जो खेती-किसानी का काम करता था।
आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा कर्मचारी
घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी। वह तुरंत कमरे में पहुंचा, जहां गुरतेज खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
यह दृश्य देखकर कर्मचारी घबरा गया और ट्रैक्टर से सीधे इंगेजमेंट कार्यक्रम स्थल पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत घर पहुंचे।
लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से माथे पर मारी गोली
गुरतेज ने अपने बड़े भाई की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से माथे पर गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों की मौजूदगी में होगा पोस्टमॉर्टम
देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!