विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक का निधन: राजनेता के साथ गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष थे, शोक की लहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के पूर्व संचालक मंडल सदस्य और गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. वीरेंद्र व्यास के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक है। उनके निधन की खबर से समर्थकों, परिचितों और समाजजनों में दुख का माहौल है।
व्यास विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 के विधायक रमेश मेंदोला के करीबी समर्थकों में गिने जाते थे। सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। वे सर्व ब्राह्मण युवा संगठन की अरण्य इकाई, स्कीम नंबर-78 के संयोजक भी थे।
डेढ़ घंटे तक सीपीआर, लौटी थी धड़कन, वेंटिलेटर पर चल रहा था उपचार
मिली जानकारी के अनुसार, व्यास को कुछ दिन पहले अचानक हार्ट अटैक आया था। इस दौरान उनकी धड़कन बंद हो गई थी। चिकित्सकों ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद धड़कन वापस लौट आई थी।
उन्हें राजश्री अपोलो अस्पताल में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया था। उपचार के दौरान उनकी हालत में कुछ सुधार आने की जानकारी भी सामने आई थी। इससे परिजनों और शुभचिंतकों में उम्मीद जगी थी, लेकिन बाद में उनके निधन की दुखद खबर आ गई।
व्यास के अस्वस्थ होने पर निरस्त हुए थे आयोजन
वीरेंद्र व्यास के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद भाजपा और सामाजिक क्षेत्र के आयोजनों पर भी असर पड़ा था। वार्ड क्रमांक-33 में 21 नवंबर को प्रस्तावित दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट महोत्सव पार्षद मनोज मिश्रा ने निरस्त कर दिया था।
वहीं, आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की ओर से बाबा श्री गार्डन में प्रस्तावित भाजपा परिवार दीपावली मिलन समारोह भी निरस्त कर दिया गया।
पत्नी के निधन के बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
व्यास की पत्नी का भी कुछ समय पहले कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। पत्नी के निधन के बाद अब वीरेंद्र व्यास के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
आज दोपहर अंतिम यात्रा
पं. वीरेंद्र व्यास की अंतिम यात्रा रविवार, 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे उनके निज निवास स्कीम नंबर-74, डीएच-52, ब्रिलियंट के सामने वाली गली से निकलेगी। अंतिम यात्रा सयाजी मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
संबंधित समाचार

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

चल रहे मेच के बीच होलकर स्टेडियम के बाहर मोबाइल पर सट्टे का खेल:दो वेबसाइट के जरिये चला रहे थे सट्टे का कारोबार

बड़वानी का चूड़ी वाला निकला ड्रग्स पैडलर:घबराने पर पकड़ाया आरोपी; 11 ग्राम माल के साथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!