खबर
Top News

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त: रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अक्टूबर 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लकड़ियों के अवैध परिवहन और वनकर्मियों पर लगे अनियमितता व अवैध वसूली के आरोपों के बाद इंदौर वनमंडल में निगरानी व्यवस्था सख्त की जा रही है।

लकड़ी मंडियों, आरा मशीनों और गोदामों पर नजर रखने के लिए मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) और वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) ने उड़नदस्तों को दोबारा सक्रिय कर दिया है।

इस बार निगरानी व्यवस्था में बदलाव करते हुए अधिकारियों की ड्यूटी रोजाना बदलने, चेकिंग चौकियों पर रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती और कार्रवाई के दौरान बॉडी कैमरे अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले की सीमाओं पर रात में गश्त करने वाले अधिकारियों की ड्यूटी प्रतिदिन बदली जाएगी। सभी वन रेंज से ड्यूटी चार्ट मांगा गया है।

उड़नदस्ते के सदस्य गश्त और जांच के लिए निजी वाहनों के बजाय सरकारी वाहनों का उपयोग करेंगे। विभाग का उद्देश्य निगरानी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने और लकड़ी के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

टिंबर मार्केट में कार्रवाई के बाद बढ़ी सख्ती
दरअसल, अगस्त में राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने धार रोड स्थित टिंबर मार्केट में कार्रवाई की थी। इस दौरान आरा मशीनों और गोदामों को सील किया गया था।

जलाराम एंटरप्राइज के गोदाम और आरा मशीन, प्रशांत टिंबर मार्केट तथा सांवेर में लकड़ी कारोबारी सुनील परमार के कारखाने की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई थीं।

उड़नदस्ते की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित वनकर्मियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद सितंबर में सांवेर क्षेत्र के गुरान स्थित एक फैक्ट्री में लकड़ियों के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने का मामला सामने आया।

इसके बाद वनकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप लगे। शाजापुर के एक व्यापारी ने भी शिकायत की, जिससे विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।

बिना ट्रांजिट परमिट लकड़ी आने की शिकायतें
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सांवेर और देपालपुर सबरेंज में बिना ट्रांजिट परमिट (टीपी) लकड़ियों के परिवहन की शिकायतें सामने आई हैं।

इन मामलों में वनकर्मियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में विभाग अब लकड़ी के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों, स्टॉक और चेकिंग व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने की तैयारी में है।

चार वनमंडलों में सक्रिय होंगे उड़नदस्ते
इन घटनाओं के बाद इंदौर वृत्त के चारों वनमंडलों में लकड़ियों के अवैध परिवहन पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। सीसीएफ पीएन मिश्रा ने डीएफओ लाल सुधाकर सिंह को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

वनमंडल स्तर के उड़नदस्ते की जिम्मेदारी प्रतिदिन अलग-अलग रेंजर को सौंपी जाएगी, ताकि किसी एक अधिकारी के पास लगातार निगरानी की जिम्मेदारी न रहे।

वहीं, वृत्त स्तरीय उड़नदस्ते को धार व आलीराजपुर में एक सप्ताह तक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की नई व्यवस्था में ड्यूटी रोटेशन, सरकारी वाहनों का उपयोग और बॉडी कैमरों से रिकॉर्डिंग प्रमुख कदम होंगे।

अब देखना होगा कि इन बदलावों से लकड़ी के अवैध परिवहन पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है और विभागीय निगरानी में पारदर्शिता कितनी बढ़ती है।

संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

23 minutes ago
विधायक पर हमला
Top News

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

33 minutes ago
देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

about 1 hour ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

about 1 hour ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

about 1 hour ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

about 1 hour ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

about 2 hours ago
गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
Top News

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

about 2 hours ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

about 3 hours ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

about 3 hours ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 3 hours ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 3 hours ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 20 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!