विदेशी श्रद्धालु भी पहुंचे दर्शन करने: केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल नए रिकॉर्ड बना रही है। भारी भीड़ के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्थाओं की देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आए श्रद्धालु भी खुलकर सराहना कर रहे हैं।
यात्रा के शुरुआती दिनों में ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। इसी बीच यूरोप के नीदरलैंड से आए 18 सदस्यीय दल ने बाबा केदार के दर्शन किए और यात्रा अनुभव को ऑसम एंड डिवाइन बताया। दल की सदस्य रोहिनी ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने खासतौर पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर भी यात्रा बेहद व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी लगातार जारी है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। पैदल मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को मजबूत किया गया है, जिससे यात्रा निर्बाध रूप से चल रही है।
देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं को सराहा है। ग्वालियर से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद दर्शन की व्यवस्था सुचारु है। वहीं सोनीपत से आईं श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, शौचालयों और वाटर एटीएम जैसी सुविधाओं को संतोषजनक बताया।
कुल मिलाकर, रिकॉर्ड भीड़ के बावजूद केदारनाथ यात्रा में व्यवस्थाओं को लेकर मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह संकेत देती है कि प्रशासन तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और यादगार अनुभव देने में सफल हो रहा है।
संबंधित समाचार

चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची:इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां

शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी:दो ऑटो किए बरामद; रात के अंधेरे में उड़ाता था वाहन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंहस्थ की जमीन से हटाया अतिक्रमण:20 अवैध मकान ध्वस्त 3 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त; पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया

इस अधिकारी ने बढ़ाया देवी अहिल्या की नगरी का गौरव:ओडिशा के राज्यपाल की एडीसी बनी; ऐसा करने वाली पहली महिला ऑफिसर भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!