भागीरथपुरा में आज दूसरी बार पाइप लाइन से होगा पानी सप्लाई: 17 हजार लोगों को मिलेगा पानी; लेंगे सेंपल
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम ने 30 फीसदी हिस्से में बिछाई नई पाइप लाइन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित जल से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, सैकड़ों बीमार हैं। ऐसे में निगम ने पूरे भागीरथपुरा में नर्मदा पानी सप्लाई करने के लिए नई पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है।
अब तक तीस फीसदी क्षेत्र में नई पाइप लाइन डल चुकी है। इसमें आज दूसरी बार पानी सप्लाय किया जाएगा। इस मौके पर पानी के सेंपल भी लिए जाएंगे।
भागीरथपुरा में ड्रेनेजयुक्त दूषित पानी पीने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी हर दिन नए मरीजों का निकलना जारी है। इस बीच नगर निगम ने भागीरथपुरा में पानी सप्लाय के लिए नर्मदा की नई पाइप लाइन डालना शुरू कर दिया है।
इसके चलते अब तक करीब तीस फीसदी क्षेत्र में नई पाइप लाइन डाली जा चुकी है। इससे आज दूसरी बार पानी सप्लाय किया जाएगा। हालांकि पहली बार में पानी सप्लाय के सेंपल लिए गए थे, जो सामान्य निकले।
एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई हो रहा
निगम अपर आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि अभी क्षेत्र के दूसरे हिस्से में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है, जबकि जहां पाइप लाइन डाल गई है वहां एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह पानी सप्लाय कर हर बार पानी के सेंपल लिए जा रहे हैं।
हाल ही में लिए गए सैंपल नॉर्मल निकले। फिर भी अभी पानी की जांच लगातार जारी है। मंगलवार को पानी सप्लाय किया जाएगा। बताया जाता है कि भागीरथपुरा में मुख्य मार्ग, नई बस्ती और आसपास के क्षेत्र में नर्मदा पानी की पाइप लाइन डाली गई है।
यहां करीब 5 हजार मकान हैं, इसके चलते करीब 17 हजार लोगों को पानी मिलने लगा है। मामले में जब भी सेंपलों की फाइनल रिपोर्ट आएगी उसके बाद पानी के अधिकृत रूप से उपयोग की घोषणा की जाएगी। उसके बाद ही लोग इस पानी का उपयोग शुरू करेंगे, तब तक पानी उबालकर ही पीना होगा।
बताया जाता है कि पूरे भागीरथपुरा में तेजी से पाइप लाइन डालने का कार्य जारी है। इसके पूरा होते ही पूरे भागीरथपुरा में साफ पानी की सप्लाय शुरू हो जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!