खबर
Top News

कायनात की भूमिका पर फोकस: हाई-प्रोफाइल पार्टी सर्किट की परतें खुलीं; 09 लाख की डील में छूटा, ड्रग्स नेटवर्क में खुलासा फर्स्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जनवरी 2026, 2:59 pm
शेयर करें:
कायनात की भूमिका पर फोकस

56 दुकान का रेस्टोरेंट संचालक और भोपाल का युवक!

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सूत्रों के अनुसार अबान की गिरफ्तारी के दौरान इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाले आशुतोष और भोपाल का एक युवक भी पुलिस के शिकंजे में आए थे। पूछताछ के दौरान दोनों के ड्रग्स नेटवर्क से संपर्क और लेन-देन के साक्ष्य सामने आए।

बताया जा रहा है कि खुद को कार्रवाई से बाहर रखने के लिए दोनों ने करीब 9 लाख रुपए का लेन-देन किया, जिसके बाद उन्हें उसी रात छोड़ दिया गया। इस पहलू ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है। जांच में अब कायनात खान का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कायनात ड्रग्स की सप्लाई और हाई-प्रोफाइल पार्टियों के संचालन में अहम भूमिका निभा रही थी। उसकी भूमिका को लेकर अलग से जांच की जा रही है और पुलिस उसके नेटवर्क को खंगाल रही है।

पुलिस का मानना है कि यह ड्रग्स नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं था, बल्कि भोपाल और रतलाम तक फैला हुआ था। अब गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में जुटी है। मामले में आगे और बड़े नाम सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पूछताछ में चारों से इस बड़े ड्रग्स रैकेट के कई खुलासे हो रहे हैं, जिससे पुलिस के हाथ अब पूरे नेटवर्क के तार लगने लगे हैं। पुलिस के अनुसार अबान शकील का लग्जरी लाइफ स्टाइल और महंगी कारों का शौक इस ड्रग्स नेटवर्क की पहचान बन चुका था। पार्टियों को इवेंट और सोशल गैदरिंग का नाम देकर युवाओं को भरोसे में लिया जाता और एमडी ड्रग्स का इस्तेमाल कराया जाता था।

पूछताछ में अलीशा ने खुलासा किया कि नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं था, बल्कि रतलाम में भी ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार होने से पहले आरोपी रतलाम स्थित दानिश नामक व्यक्ति के फार्म हाउस पर पार्टी कर चुके थे।

युवतियों के मोबाइल फोन से बरामद वीडियो और फोटो में पार्टी का पूरा नशे और डांस का माहौल साफ देखा जा सकता है। अलीशा ने पुलिस को फार्म हाउस संचालक और अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि इस हाई-प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क में शामिल चारों गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ ने अबान शकील और अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का खुलासा किया है।

खुलेआम बड़ी पार्टी और ड्रग्स नेटवर्क
पुलिस का कहना है कि अलीशा और नेहा की निशानदेही के आधार पर अब फरार मुख्य आरोपियों को पकड़ने की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही फार्म हाउस संचालक दानिश की भी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि चारों की पूछताछ ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और अब भी आरोपियों की गिरफ्तारी ही मामले को अंजाम तक पहुंचा सकती है।

संबंधित समाचार

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
Top News

धोखे से दस मोबाइल ले जाकर डॉलर मार्केट में ही बेच देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर:पांच महीने पहले हुई थी पहचान; नकद भुगतान कर बनाया था विश्वास

5 minutes ago
गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने
Top News

गोलियां लॉरेंस गैंग ने चलाईं या छात्रों ने:आज गोधा फायरिंग का होगा खुलासा; SIT ने छात्रों की पहचान की

10 minutes ago
गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार
Top News

गंभीर बीमारियों से जूझते मासूम को अब मिलेगा नया परिवार:इस देश का दंपति लेगा गोद; कलेक्टर ने दी मंजूरी

10 minutes ago
क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी
Top News

क्रूज यात्रा के नाम पर इतने लाख की ठगी:इस शहर से महिला ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार; सस्ते वीजा, होटल और एयर टिकट बुकिंग का दिया झांसा

14 minutes ago
डिकोडिंग राहुल गांधी
Top News

डिकोडिंग राहुल गांधी

18 minutes ago
7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश
Top News

7 साल की बच्ची से गलत हरकत की कोशिश:तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा; बुजुर्ग महिला की सतर्कता से टली घटना

19 minutes ago
जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे
Top News

जयस कार्यकर्ता अनाज-कंबल और आर्थिक मदद लेकर पहुंचे:आशियाना बनाने सरकारी मदद का इंतजार, आग से राख हो गया घर

26 minutes ago
वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

वीडियो देखिये, डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले:सहकारी चुनावों पर एक साल का ब्रेक; 2027 युवाओं के नाम, विकास योजनाओं को भी हरी झंडी

27 minutes ago
गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग
Top News

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

36 minutes ago
वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ
Top News

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

42 minutes ago
घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव
Top News

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

about 1 hour ago
देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा
Top News

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

about 1 hour ago
पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित
Top News

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

about 1 hour ago
जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा
Top News

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

about 1 hour ago
पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता
Top News

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

about 1 hour ago
धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार
Top News

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग
Top News

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

about 1 hour ago
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
Top News

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

about 1 hour ago
महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में
Top News

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

about 1 hour ago
प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक
Top News

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!